हाल ही में वडोदरा में 29 साल के स्टेट रिजर्व पुलिस (SRP) जवान की ट्रेनिंग के बाद अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। परेड के बाद उसने सीने में दर्द की शिकायत की थी। अस्पताल ले जाते समय हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। भारत में हार्ट डिजीज अब सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं है। कम उम्र के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन (WHF) के मुताबिक, दिल की बीमारियों से हर साल भारत में करीब 28 लाख लोगों की मौत होती है। ‘वर्ल्ड हार्ट फाउंडेशन’, ‘ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज’ और ‘इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च’ (ICMR) के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल मौतों में करीब 28% हिस्सेदारी कार्डियोवस्कुलर डिजीज की है। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि हार्ट के किन संकेतों को समय रहते पहचानना चाहिए। साथ ही यह भी कि हमारी रोजमर्रा की आदतें हार्ट हेल्थ को कैसे प्रभावित करती हैं। इसलिए ‘फिजिकल हेल्थ’ में आज समझेंगे कि हार्ट क्या है और ये कैसे काम करता है। साथ ही जानेंगे कि- सवाल- दिल क्या है? जवाब- दिल यानी हार्ट शरीर का एक स्ट्रॉन्ग मसल पंप है। यह लगभग हमारी मुट्ठी जितना बड़ा होता है। यह सीने के बीच, थोड़ा बाईं ओर होता है। हार्ट में चार चैम्बर होते हैं। ऊपर के दोनों चैम्बर्स को ‘एट्रियम’ कहते हैं और नीचे के चैम्बर्स को ‘वेंट्रिकल’ कहते हैं। हार्ट कैसे काम करता है? सवाल- दिल क्यों बीमार पड़ता है? जवाब- समय के साथ दिल की नसों और मसल्स पर दबाव बढ़ता है। मुख्य रूप से हार्ट हेल्थ इन 5 पॉइंट्स पर डिपेंड करती है, ग्राफिक में देखिए- सभी पॉइंट्स विस्तार से समझिए- आप दिन भर क्या खाते हैं? हार्ट के बीमार होने की बड़ी वजह है कि हम क्या और कैसे खाते हैं। ज्यादा तेल-मसाले वाला फूड खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है, जो दिल की आर्टरीज में जमता है। खराब खानपान हार्ट को कैसे बीमार करता है, ग्राफिक में देखिए- आप अपनी बॉडी को कितना मूव करते हैं? आप कितनी फिजिकल एक्टिविटी करते हैं, इसका हार्ट हेल्थ पर सीधा असर पड़ता है- आप रात में कितनी चैन की नींद सोते हैं? इसका हार्ट हेल्थ पर सीधा असर पड़ता है। सिगरेट, शराब, कैफीन, निकोटिन के साथ आपका क्या रिश्ता है? सिगरेट, शराब, कैफीन और निकोटिन सीधे हार्ट हेल्थ को प्रभावित करते हैं- जिंदगी में कितने सुंदर रिश्ते, प्यार-मुहब्बत और खुशी है यानी स्ट्रेस का लेवल क्या है? जिंदगी में रिश्ते, प्यार और भावनात्मक सपोर्ट जितना मजबूत होता है, हार्ट उतना ही हेल्दी रहता है। सवाल- क्या सडन कार्डियक अरेस्ट वाकई सडन होता है? जवाब- ‘सडन कार्डियक अरेस्ट’ नाम से भले ही लगता है कि सबकुछ अचानक होता है, लेकिन ज्यादातर मामलों में यह पूरी तरह सडन नहीं होता। शरीर पहले ही कई तरह से संकेत देता रहता है- ये संकेत बताते हैं कि हार्ट पर दबाव बढ़ रहा है या उसका इलेक्ट्रिकल सिस्टम गड़बड़ हो रहा है। लेकिन तेज रफ्तार जिंदगी, काम का तनाव और जिम्मेदारियों में उलझे रहने के कारण हम इन संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं। अगर समय रहते इन लक्षणों को समझ लिया जाए और जांच कराई जाए तो सडन कार्डियक अरेस्ट के खतरे को काफी हद तक टाला जा सकता है। …………………… फिजिकल हेल्थ से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए फिजिकल हेल्थ- हर रात सिर्फ 11 मिनट ज्यादा सोएं: 10% घटेगा हार्ट अटैक का रिस्क, स्टडी में खुलासा, हेल्दी हार्ट के गोल्डन रूल्स मार्च 2026 में ‘यूरोपियन जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी’ में एक स्टडी पब्लिश हुई। इसके मुताबिक, रोज 11 मिनट ज्यादा नींद और 5 मिनट एक्स्ट्रा एक्सरसाइज से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम 10% तक कम हो सकता है। पूरी खबर पढ़िए…
फिजिकल हेल्थ- ये 4 चीजें हार्ट को कर रहीं बीमार:इन 5 चीजों से हार्ट रहता हेल्दी, डॉक्टर से समझें हेल्दी हार्ट का साइंस


