Photo with smuggler: पुलिस ने पकड़ा मात्र 3 किलो गांजा, टीआई समेत पूरे थाना ने आरोपी के साथ खिंचवा ली फोटो, बन गया चर्चा का विषय

Photo with smuggler: पुलिस ने पकड़ा मात्र 3 किलो गांजा, टीआई समेत पूरे थाना ने आरोपी के साथ खिंचवा ली फोटो, बन गया चर्चा का विषय

बैकुंठपुर। एमसीबी जिले के जनकपुर पुलिस ने क्षेत्र में घेराबंदी कर एक युवक को 3 किलोग्राम गांजे (Photo with smuggler) के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत 30 हजार रुपए बताई जा रही है। आरोपी मध्यप्रदेश से गांजा लेकर यहां सप्लाई करने आ रहा था। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे धरदबोचा। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस पूरे मामले में यह देखा गया कि आरोपी (Hemp smugglers arrested) के साथ फोटो खिंचवाने पुलिसकर्मियों का मजमा लग गया। टीआई समेत कुल 17 पुलिसकर्मियों ने आरोपी के साथ फोटो खिंचाई। यह भी चर्चा का विषय बन गया है।

एमसीबी जिले के जनकपुर थाना प्रभारी कमलेश देवांगन को मुखबिर से सूचना मिली कि जनकपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंगरौली बडक़ापारा निवासी सतीश सिंह कंवर भटिया रोड थाना जैतपुर शहडोल, मध्यप्रदेश की ओर से अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री (Hemp selling) करने के उद्देश्य से ला रहा है।

मुखबिर ने बताया कि वह ग्राम शेरी से होकर जनकपुर सिंगरौली की ओर आने वाला है। सूचना मिलते ही टीआई ने एक विशेष टीम बनाकर ग्राम शेरी में आरोपी को पकडऩे घेराबंदी कराई। यहां आरोपी सतीश सिंह कंवर पिता स्व. राम खिलावन (31) बाइक क्रमांक सीजी 16 सीएस 1894 में आता दिखा।

पुलिस ने उसे रुकवाकर तलाशी ली तो एक झोले में 3 पैकेट 3.140 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। जब्त गांजे की कीमत 31 हजार 400 रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी के तहत गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल (Hemp smugglers sent in jail) भेज दिया गया।

Photo with smuggler: 17 पुलिसकर्मियों ने खिंचवाई फोटो

गांजा समेत आरोपी का पुलिस द्वारा एक फोटो जारी किया गया है। इसमें टीआई समेत 17 पुलिसकर्मी खड़े हैं। फोटो देखकर क्षेत्र में यह चर्चा हो रही है कि सिर्फ 3 किलो गांजा (Hemp smuggling) के साथ आरोपी पकड़ा गया और पूरे थाना के पुलिसकर्मियों ने उसके साथ फोटो खिंचवा ली।

पुलिस ने आरोपी के पास से बाइक के अलावा एक एंड्रॉयड मोबाइल भी जब्त किया है। कार्रवाई में एसआई किशन चौहान, संतोष सिंह, दीपक मिंज, सूर्य पाल सिंह, विष्णु यादव समेत अन्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *