PET में रिकॉर्ड 35.41 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया:2025 के मुकाबले 10 लाख ज्यादा आवेदन, इस साल 30 हजार से अधिक पदों पर 314 भर्तियां

PET में रिकॉर्ड 35.41 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया:2025 के मुकाबले 10 लाख ज्यादा आवेदन, इस साल 30 हजार से अधिक पदों पर 314 भर्तियां

यूपी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 के लिए 35 लाख 41 हजार 296 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यह उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) के इतिहास में पीईटी के लिए सबसे ज्यादा आवेदन हैं। पिछले साल करीब 25 लाख 32 हजार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। PET-2026 की परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी। 22 हजार से ज्यादा पदों पर आएंगी नई भर्तियां PET में बड़ी संख्या में आवेदन आने की एक बड़ी वजह आने वाली भर्तियां भी हैं। आयोग जल्द ही 22 हजार से ज्यादा पदों पर नई भर्तियों के विज्ञापन जारी कर सकता है। इन भर्तियों में वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे, जो पीईटी 2026 पास करेंगे। 2026 में 30 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती आयोग ने 2026 में अब तक 13 भर्ती परीक्षाएं कराई हैं। इनके जरिए 30 हजार 669 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। वहीं 2021 से 2026 तक आयोग ने 52 भर्ती परीक्षाएं कराई हैं और करीब 79 हजार पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *