नवादा जिले के रजौली प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का जश्न बड़े पैमाने पर मनाया गया। पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी में भाजपा की ‘ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय’ के उपलक्ष्य में रजौली स्थित बजरंगबली चौक के भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक खुशी का इजहार किया। यह जश्न भाजपा नेता गौरव शांडिल्य की देखरेख में हुआ। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कार्यालय से बजरंगबली चौक तक पदयात्रा की। उनके हाथों में पार्टी का ध्वज था और वे “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद”, “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” और “श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे” जैसे नारे लगा रहे थे। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और पटाखे फोड़कर अपनी खुशी व्यक्त की। पूरे शहर में आतिशबाजी की गई। भाजपा नेता गौरव शांडिल्य ने इस जीत को देश की जनता के विश्वास, प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व और पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों की विजय बताया। राष्ट्रहित की राजनीति के साथ खड़ी है जनता रजौली विधायक विमल राजवंशी और भाजपा जिला महामंत्री गौरव शांडिल्य गगन सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि यह परिणाम दर्शाता है कि देश की जनता विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति के साथ खड़ी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भाजपा और अधिक मजबूती के साथ जनता की सेवा करती रहेगी। वक्ताओं ने इस जीत को बंगाल की धरती में जन्मे श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अधूरे सपनों को साकार करने वाली जीत बताया और बंगाल के समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को झालमुरी खिलाकर भी खुशी जाहिर की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता, युवा मोर्चा के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक और विधायक भी उपस्थित थे। नवादा जिले के रजौली प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का जश्न बड़े पैमाने पर मनाया गया। पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी में भाजपा की ‘ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय’ के उपलक्ष्य में रजौली स्थित बजरंगबली चौक के भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक खुशी का इजहार किया। यह जश्न भाजपा नेता गौरव शांडिल्य की देखरेख में हुआ। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कार्यालय से बजरंगबली चौक तक पदयात्रा की। उनके हाथों में पार्टी का ध्वज था और वे “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद”, “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” और “श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे” जैसे नारे लगा रहे थे। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और पटाखे फोड़कर अपनी खुशी व्यक्त की। पूरे शहर में आतिशबाजी की गई। भाजपा नेता गौरव शांडिल्य ने इस जीत को देश की जनता के विश्वास, प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व और पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों की विजय बताया। राष्ट्रहित की राजनीति के साथ खड़ी है जनता रजौली विधायक विमल राजवंशी और भाजपा जिला महामंत्री गौरव शांडिल्य गगन सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि यह परिणाम दर्शाता है कि देश की जनता विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति के साथ खड़ी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भाजपा और अधिक मजबूती के साथ जनता की सेवा करती रहेगी। वक्ताओं ने इस जीत को बंगाल की धरती में जन्मे श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अधूरे सपनों को साकार करने वाली जीत बताया और बंगाल के समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को झालमुरी खिलाकर भी खुशी जाहिर की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता, युवा मोर्चा के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक और विधायक भी उपस्थित थे।


