भोजपुर में मिट्टी लोडेड ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी के नीचे दबने से ड्राइवर की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल के बड़की सनदिया गांव निवासी कमलेश यादव के पुत्र पिंटू कुमार यादव उर्फ छोटू यादव(19) के तौर पर हुई है। घटना सिन्हा थाना क्षेत्र के महुदई बांध की है। भाई संजय यादव ने बताया कि गांव के ही धनजी यादव के लड़के के साथ ट्रैक्टर पर मिट्टी लोड करने के लिए गया था। वहां से मिट्टी लेकर वापस लौट रहा था। इस दौरान बांध पर ट्रैक्टर पलट गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए मनीछपरा पीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। छह भाई-बहन में सबसे छोटा था। परिवार में मां गंगा देवी, भाई योगेश यादव, संजय यादव, बृजेश यादव, विकास यादव और बहन आशा देवी है। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में मिट्टी लोडेड ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी के नीचे दबने से ड्राइवर की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल के बड़की सनदिया गांव निवासी कमलेश यादव के पुत्र पिंटू कुमार यादव उर्फ छोटू यादव(19) के तौर पर हुई है। घटना सिन्हा थाना क्षेत्र के महुदई बांध की है। भाई संजय यादव ने बताया कि गांव के ही धनजी यादव के लड़के के साथ ट्रैक्टर पर मिट्टी लोड करने के लिए गया था। वहां से मिट्टी लेकर वापस लौट रहा था। इस दौरान बांध पर ट्रैक्टर पलट गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए मनीछपरा पीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। छह भाई-बहन में सबसे छोटा था। परिवार में मां गंगा देवी, भाई योगेश यादव, संजय यादव, बृजेश यादव, विकास यादव और बहन आशा देवी है। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


