गोंडा में अचानक सड़क पर मौत बनकर गिरा पीपल का पेड़, दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक झटके में बुझ घर का चिराग

गोंडा में अचानक सड़क पर मौत बनकर गिरा पीपल का पेड़, दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक झटके में बुझ घर का चिराग

गोंडा जिले में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया। नवाबगंज-तरबगंज रोड पर अचानक एक पुराना पीपल का पेड़ गिर पड़ा। जिसकी चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा इतना अचानक हुआ कि दोनों को संभलने का कोई मौका तक नहीं मिल सका।

गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक ऐसा हादसा हुआ। जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। पिपरी गांव के पास नवाबगंज-तरबगंज मार्ग पर सड़क किनारे खड़ा एक पुराना और कमजोर हो चुका पीपल का पेड़ अचानक गिर गया। उसी समय वहां से गुजर रहे बाइक सवार दो युवक इसकी चपेट में आ गए। जानकारी के मुताबिक, मृतक युवकों की पहचान रिंकू और अमित के रूप में हुई है। दोनों एक ही परिवार से थे। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर नवाबगंज की तरफ जा रहे थे।

अचानक टूट कर गिरा पीपल का पेड़, नहीं मिला संभलने का मौका

रास्ते में हल्की हवा चल रही थी। तभी अचानक जर्जर हो चुका पेड़ बीच से टूटकर सीधे सड़क पर गिर पड़ा। पेड़ इतना भारी था कि बाइक समेत दोनों युवक उसके नीचे दब गए। हादसा इतना अचानक हुआ कि उन्हें बचने का कोई मौका नहीं मिला। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करने की कोशिश की और पेड़ हटाने का प्रयास किया। लेकिन पेड़ भारी होने के कारण वे सफल नहीं हो सके।

पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से दोनों युवकों को बाहर निकाला

घटना की सूचना मिलते ही नवाबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह पेड़ को हटवाया और दोनों युवकों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही परिवार के दो बेटों की अचानक मौत ने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा प्रशासन के लिए भी एक चेतावनी है कि सड़क किनारे खड़े जर्जर पेड़ों की समय रहते पहचान और देखभाल कितनी जरूरी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *