नहर में नहाते समय डूबे मूंगफली व्यापारी की मौत:सहारनपुर में दोस्तों संग गए युवक का गहरे पानी में बिगड़ा संतुलन

नहर में नहाते समय डूबे मूंगफली व्यापारी की मौत:सहारनपुर में दोस्तों संग गए युवक का गहरे पानी में बिगड़ा संतुलन

सहारनपुर के छुटमलपुर के आजाद कॉलोनी अलावलपुर रोड निवासी मूंगफली व्यापारी 26 वर्षीय शाहनवाज अंसारी (पुत्र इरफान अंसारी) की सोमवार दोपहर हार्निकुंड बैराज के पास नहर में दोस्तों के साथ नहाते समय डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, नहाते समय शाहनवाज का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में गिरकर डूबने लगा। उसके साथियों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और शाहनवाज की तलाश शुरू की। जब तक शाहनवाज को पानी से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर थाना मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों की सहमति से शव उन्हें सौंप दिया। शाहनवाज अपने पीछे पत्नी, एक बेटा, माता-पिता और एक भाई को छोड़ गए हैं। वह अपने परिवार के लिए जिम्मेदार व्यक्ति थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *