पटना- ऑटो चालक की हत्या, 3 टुकड़ों में मिला शव:दोस्त की पत्नी बोली- मेरे पति ने की हत्या, परिजन ने अनीसाबाद रोड जामकर किया प्रदर्शन

पटना- ऑटो चालक की हत्या, 3 टुकड़ों में मिला शव:दोस्त की पत्नी बोली- मेरे पति ने की हत्या, परिजन ने अनीसाबाद रोड जामकर किया प्रदर्शन

पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में एक ऑटो चालक की हत्या का मामला सामने आया है। उसका शव रेलवे ट्रैक पर बुधवार को तीन टुकड़ों में मिला था, जिसमें सिर अब भी गायब है। गुरुवार को युवक की पहचान 22 वर्षीय चंदन के रूप में हुई है। परिजन ने आज अनीसाबाद रोड को जाम कर हंगामा किया है। पुलिस ने इस मामले में चंदन के दोस्त की बीवी से पूछताछ की है, जिसमें उसने कबूल किया है कि उसके पति ने चंदन की हत्या की है। हालांकि हत्या का कारण अब भी नहीं पता है। पुलिस को आशंका है कि अवैध संबंध में हत्या की गई है। मंगलवार से लापता था चंदन चंदन मंगलवार से लापता था। अगले दिन, एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित रेलवे लाइन पर स्थानीय लोगों ने एक युवक का कटा हुआ शव देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। चंदन के दादा खीरी राय ने बताया कि मंगलवार सुबह 11 बजे चंदन अपनी मां से 200 रुपये मांगकर निकला था। परिवार को लगा कि वह ऑटो चलाने गया होगा, लेकिन चाबी घर पर ही थी। रात को घर न लौटने पर उन्होंने सोचा कि वह किसी दोस्त के घर रुका होगा। बाद में उन्हें रेलवे ट्रैक पर मिले शव के चंदन का होने की जानकारी मिली। इस मामले में पुलिस ने आरोपी छोटू कुमार की पत्नी को हिरासत में लिया है। पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने ही चंदन की हत्या की है। मुख्य आरोपी छोटू कुमार फिलहाल फरार है। घटना के बाद गर्दनीबाग थाना में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। गर्दनीबाग थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। युवक के सिर की भी तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों को किसी तरह पता चला कि रात को चंदन कौशल नगर के रहने वाले छोटू के साथ था। इसके बाद उसकी पत्नी को स्थानीय महिलाओं ने पकड़ कर गर्दनीबाग थाना को सौंप दिया। जब पुलिस ने कड़ई से पूछताछ की तो उसने बताया कि चंदन की हत्या मेरे पति ने की है। हालांकि इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है। तीन टुकड़ों में मिला शव, मुंडी धर से गायब रेलवे ट्रैक पर तीन टुकड़ों में बिना मुंडी के कटा बना हुआ शव हवाई अड्डा थाने के पुलिस में लावारिस हालत में रेलवे ट्रैक से बरामद किया था। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए IGIMS में भेज दिया था। 3 दिन के बाद लड़के की हुई पहचान, सड़क पर जबदस्त हंगामा लड़के की पहचान अनीसाबाद धीराचक के रहने वाले 22 वर्षीय युवक चंदन कुमार के रूप में हुई है। जिसके बाद परिजनों ने अनीसाबाद फुलवारी अनीसाबाद मुख्य सड़क को जाम कर यातायात व्यवस्था को पूरी तरह से बाधित कर दिया। आक्रोशित परियोजना ऑन ने लगातार मांग की जा रही थी की मंडी को जल्द से जल्द बरामद किया जाए, जिसके बाद शव को सड़क पर रखकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ हंगामा किया और आगजनी की,हालांकि पुलिस अधिकारी के आश्वासन के बाद यातायात व्यवस्था को सुचारू किया जा सका। फिलहाल पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हैं और डॉग स्क्वायड की मदद से मुंडी की तलाश में जुटी है। इधर पुलिस अधिकारी एएसपी डॉ. अनु कुमारी ने बताया कि आक्रोशित परिजनों के द्वारा सड़क मार्ग बाधित किया गया था, डॉग स्क्वायड की टीम की मदद से मुंडी की तलाश जारी है। पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में एक ऑटो चालक की हत्या का मामला सामने आया है। उसका शव रेलवे ट्रैक पर बुधवार को तीन टुकड़ों में मिला था, जिसमें सिर अब भी गायब है। गुरुवार को युवक की पहचान 22 वर्षीय चंदन के रूप में हुई है। परिजन ने आज अनीसाबाद रोड को जाम कर हंगामा किया है। पुलिस ने इस मामले में चंदन के दोस्त की बीवी से पूछताछ की है, जिसमें उसने कबूल किया है कि उसके पति ने चंदन की हत्या की है। हालांकि हत्या का कारण अब भी नहीं पता है। पुलिस को आशंका है कि अवैध संबंध में हत्या की गई है। मंगलवार से लापता था चंदन चंदन मंगलवार से लापता था। अगले दिन, एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित रेलवे लाइन पर स्थानीय लोगों ने एक युवक का कटा हुआ शव देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। चंदन के दादा खीरी राय ने बताया कि मंगलवार सुबह 11 बजे चंदन अपनी मां से 200 रुपये मांगकर निकला था। परिवार को लगा कि वह ऑटो चलाने गया होगा, लेकिन चाबी घर पर ही थी। रात को घर न लौटने पर उन्होंने सोचा कि वह किसी दोस्त के घर रुका होगा। बाद में उन्हें रेलवे ट्रैक पर मिले शव के चंदन का होने की जानकारी मिली। इस मामले में पुलिस ने आरोपी छोटू कुमार की पत्नी को हिरासत में लिया है। पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने ही चंदन की हत्या की है। मुख्य आरोपी छोटू कुमार फिलहाल फरार है। घटना के बाद गर्दनीबाग थाना में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। गर्दनीबाग थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। युवक के सिर की भी तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों को किसी तरह पता चला कि रात को चंदन कौशल नगर के रहने वाले छोटू के साथ था। इसके बाद उसकी पत्नी को स्थानीय महिलाओं ने पकड़ कर गर्दनीबाग थाना को सौंप दिया। जब पुलिस ने कड़ई से पूछताछ की तो उसने बताया कि चंदन की हत्या मेरे पति ने की है। हालांकि इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है। तीन टुकड़ों में मिला शव, मुंडी धर से गायब रेलवे ट्रैक पर तीन टुकड़ों में बिना मुंडी के कटा बना हुआ शव हवाई अड्डा थाने के पुलिस में लावारिस हालत में रेलवे ट्रैक से बरामद किया था। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए IGIMS में भेज दिया था। 3 दिन के बाद लड़के की हुई पहचान, सड़क पर जबदस्त हंगामा लड़के की पहचान अनीसाबाद धीराचक के रहने वाले 22 वर्षीय युवक चंदन कुमार के रूप में हुई है। जिसके बाद परिजनों ने अनीसाबाद फुलवारी अनीसाबाद मुख्य सड़क को जाम कर यातायात व्यवस्था को पूरी तरह से बाधित कर दिया। आक्रोशित परियोजना ऑन ने लगातार मांग की जा रही थी की मंडी को जल्द से जल्द बरामद किया जाए, जिसके बाद शव को सड़क पर रखकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ हंगामा किया और आगजनी की,हालांकि पुलिस अधिकारी के आश्वासन के बाद यातायात व्यवस्था को सुचारू किया जा सका। फिलहाल पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हैं और डॉग स्क्वायड की मदद से मुंडी की तलाश में जुटी है। इधर पुलिस अधिकारी एएसपी डॉ. अनु कुमारी ने बताया कि आक्रोशित परिजनों के द्वारा सड़क मार्ग बाधित किया गया था, डॉग स्क्वायड की टीम की मदद से मुंडी की तलाश जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *