जौनपुर में मंत्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा:जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की, आपदा प्रबंधन के लिए विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए

जौनपुर में मंत्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा:जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की, आपदा प्रबंधन के लिए विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा जौनपुर जनपद के दौरे पर थे। उन्होंने निरीक्षण भवन में शासन-प्रशासन, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले की स्थिति और विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि पिछले दो दिनों में आए आंधी-तूफान का जिले पर व्यापक असर नहीं पड़ा है। हालांकि, कुछ स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली के खंभों और ट्रांसमिशन लाइनों को नुकसान हुआ है। संबंधित विभाग इनकी मरम्मत लगातार कर रहे हैं। प्रशासन को अभी तक किसी जनहानि या पशुहानि की सूचना नहीं मिली है।
मंत्री शर्मा ने अधिकारियों को आंधी, तूफान, बारिश और ओलावृष्टि के मौसम को देखते हुए आपदा प्रबंधन टीम को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मजबूत पूर्व तैयारी से आपदा के समय होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसलिए, सभी विभाग पूरी सतर्कता और समन्वय के साथ कार्य करें। प्रभारी मंत्री ने आगामी बरसात के मौसम के लिए भी विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्रों में नाला-नालियों की सफाई, जल निकासी की उचित व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत और साफ-सफाई का कार्य समय पर पूरा किया जाए। उन्होंने कूड़ा-करकट, जलभराव या क्षतिग्रस्त सड़कों को तत्काल ठीक कराने के भी निर्देश दिए, ताकि आम जनता को असुविधा न हो। इस बैठक में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *