बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पैदल चलकर ऑफिस पहुंचे मंत्री-CM, गैंगरेप के बाद मारपीट, प्लेटफॉर्म-ट्रेन के बीच फंसे 4 लोग

बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पैदल चलकर ऑफिस पहुंचे मंत्री-CM, गैंगरेप के बाद मारपीट, प्लेटफॉर्म-ट्रेन के बीच फंसे 4 लोग

नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर सीधे आम लोगों से जुड़ी है। देश के साथ-साथ बिहार में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं। इनकी कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। एक्सपर्ट ये भी बता रहे हैं कि आने वाले दिनों ने ये कीमतें और भी बढ़ सकती हैं। गयाजी में पेट्रोल पंप पर इतनी भीड़ लग गई कि पुलिस बुलवानी पड़ी। किशनगंज में तो 4 पेट्रोल पंप ही बंद हो गए हैं। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 10 खबरें… 01- अनंत की गिरफ्तारी पर रोक से कोर्ट का इनकार मोकामा के जेडीयू विधायक और बाहुबली अनंत सिंह को फिर झटका लगा है। हथियार प्रदर्शन मामले में उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर शुक्रवार को MP-MLA कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अनंत सिंह की गिरफ्तार पर स्टे देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया। एडीजे और MP-MLA जज राजेंद्र कुमार पांडेय की अदालत ने मामले की केस डायरी पुलिस से तलब की है। पूरी खबर पढ़ें 02- पुलिस के 10,468 पदों पर नियुक्ति को मंजूरी बिहार पुलिस में नियुक्ति और प्रोन्नति को लेकर गृह विभाग ने बड़ा नोटिफिकेशन जारी किया है। सम्राट चौधरी कैबिनेट के फैसलों को तेजी से लागू करते हुए गृह विभाग ने पुलिस विभाग में 20,937 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश जारी किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, कुल 20,937 पदों में से 10,468 पदों पर सीधी बहाली की जाएगी, जबकि 10,469 पद विभागीय प्रोन्नति के जरिए भरे जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें 03- 3 रुपए प्रति लीटर बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट अमेरिका और ईरान की जंग के बीच देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ा दी गई है। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। शुक्रवार 15 मई, 2026 को पेट्रोलियम कंपनियों ने डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए। नए दाम आज 15 मई से लागू हो गए हैं। बिहार में अब पेट्रोल की कीमत पटना में 108.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। पूरी खबर पढ़ें 04- क्रिकेटर ईशान किशन को 1 करोड़ का ईनाम भारतीय क्रिकेट टीम की टी-20 विश्व कप 2026 में ऐतिहासिक जीत में बिहार के स्टार क्रिकेटर ईशान किशन की शानदार भूमिका रही है। आज ईशान किशन के पटना पहुंचने पर चीफ मिनिस्टर सेक्रेट्रिएट में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ईशान किशन का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने ईशान को 1 करोड़ रुपए का चेक दिया। पूरी खबर पढ़ें 05-सीएम सम्राट चौधरी पैदल चलकर पहुंचे ऑफिस PM मोदी की अपील के बाद बिहार में आज सरकार नो व्हीकल डे मना रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी CM हाउस से 50 मीटर की दूरी तय कर सचिवालय तक पैदल गए। RLM सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे और बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश भी अपने सरकारी आवास से सचिवालय पैदल चले। उन्होंने लगभग 1 KM की दूरी तय की। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी आज ई रिक्शा से सचिवाल पहुंचे। उन्होंने इस दौरान अपने समर्थकों के साथ भारत माता जय के नारे भी लगाए। पूरी खबर पढ़ें 06-रिश्ते में भाई लगने वाले युवक ने किया गैंगरेप मोतिहारी में एक नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। नाबालिग के साथ रिश्ते में उसके भाई लगने वाले आरोपी ने ही दरिंदगी की। इसमें उसके दोस्तों ने भी साथ दिया। वारदात के दौरान जब लड़की ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट हुई। दांतों से उसे बुरी तरह काटा गया है। उसके सीने, गर्दन, ऊंगली पर जख्म है। होंठ बुरी तरह से सूज गए हैं, पीड़िता बोलने की स्थिति में नहीं है। घायल किशोरी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पूरी खबर पढ़ें 07-हिंदू बता शादी करने पहुंचा मुस्लिम दूल्हा गिरफ्तार ‘ये दलाल मेरी बेटी को किसी दूसरे धर्म और जाति में शादी करवाकर राजस्थान में बेचने की तैयारी कर रहे थे। ये हमारे घर पर आए दिन आकर शादी के लिए दबाव बना रही थी। जबरदस्ती हमको 20 हजार ऑनलाइन पेमेंट कर शादी करवाना चाह रही थी। मुस्लिम बराती आया और बूढ़ा लड़का लेकर मेरी बेटी से शादी करवा रही थी।’ ‘दूसरे लड़का की फोटो दिखाकर शादी तय की। दलाल इकरा खातून लड़के की खरीद-बिक्री का खेल करती है। पूरी खबर पढ़ें 08-राजद विधायक के भाई से चेन स्नेचिंग पटना के पॉश इलाके कंकड़बाग में जहानाबाद के विधायक राहुल कुमार के भाई रोहित कुमार से चेन स्नेचिंग की घटना हुई है। बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके घर से महज 100 मीटर की दूरी पर इस घटना को अंजाम दिया। यह वारदात सुबह करीब 7:46 बजे हुई, जब रोहित कुमार मॉर्निंग वॉक पर थे। घटना के बाद पीड़ित रोहित कुमार ने पुलिस गश्ती और राजधानी की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पूरी खबर पढ़ें 09- 4 महिलाओं के ऊपर से गुजर गई पूरी ट्रेन समस्तीपुर के पटोरी रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टल गया। प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन के आगे से 3 महिलाएं और एक बच्ची रेलवे लाइन क्रॉस कर रही थी, तभी अचानक ट्रेन खुल गई। चारों ने पटरी और प्लेटफॉर्म के बीच लेटकर अपनी जान बचाई। हालांकि, इस घटना में तीनों महिलाओं को चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिलाओं की पहचान रोसड़ा के रहने वाली ममता देवी (48), जयमाला देवी (45) और सोनाली कुमारी (20) के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 10- बिहार के सभी 38 जिलों में बारिश का अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र ने कल यानी शनिवार को बिहार के सभी 38 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें 22 जिलों में यलो और 16 में ऑरेंज अलर्ट है। 17 मई की सुबह तक विशेष सतर्कता बरतने की चेतावनी भी दी गई है। नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर सीधे आम लोगों से जुड़ी है। देश के साथ-साथ बिहार में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं। इनकी कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। एक्सपर्ट ये भी बता रहे हैं कि आने वाले दिनों ने ये कीमतें और भी बढ़ सकती हैं। गयाजी में पेट्रोल पंप पर इतनी भीड़ लग गई कि पुलिस बुलवानी पड़ी। किशनगंज में तो 4 पेट्रोल पंप ही बंद हो गए हैं। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 10 खबरें… 01- अनंत की गिरफ्तारी पर रोक से कोर्ट का इनकार मोकामा के जेडीयू विधायक और बाहुबली अनंत सिंह को फिर झटका लगा है। हथियार प्रदर्शन मामले में उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर शुक्रवार को MP-MLA कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अनंत सिंह की गिरफ्तार पर स्टे देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया। एडीजे और MP-MLA जज राजेंद्र कुमार पांडेय की अदालत ने मामले की केस डायरी पुलिस से तलब की है। पूरी खबर पढ़ें 02- पुलिस के 10,468 पदों पर नियुक्ति को मंजूरी बिहार पुलिस में नियुक्ति और प्रोन्नति को लेकर गृह विभाग ने बड़ा नोटिफिकेशन जारी किया है। सम्राट चौधरी कैबिनेट के फैसलों को तेजी से लागू करते हुए गृह विभाग ने पुलिस विभाग में 20,937 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश जारी किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, कुल 20,937 पदों में से 10,468 पदों पर सीधी बहाली की जाएगी, जबकि 10,469 पद विभागीय प्रोन्नति के जरिए भरे जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें 03- 3 रुपए प्रति लीटर बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट अमेरिका और ईरान की जंग के बीच देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ा दी गई है। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। शुक्रवार 15 मई, 2026 को पेट्रोलियम कंपनियों ने डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए। नए दाम आज 15 मई से लागू हो गए हैं। बिहार में अब पेट्रोल की कीमत पटना में 108.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। पूरी खबर पढ़ें 04- क्रिकेटर ईशान किशन को 1 करोड़ का ईनाम भारतीय क्रिकेट टीम की टी-20 विश्व कप 2026 में ऐतिहासिक जीत में बिहार के स्टार क्रिकेटर ईशान किशन की शानदार भूमिका रही है। आज ईशान किशन के पटना पहुंचने पर चीफ मिनिस्टर सेक्रेट्रिएट में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ईशान किशन का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने ईशान को 1 करोड़ रुपए का चेक दिया। पूरी खबर पढ़ें 05-सीएम सम्राट चौधरी पैदल चलकर पहुंचे ऑफिस PM मोदी की अपील के बाद बिहार में आज सरकार नो व्हीकल डे मना रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी CM हाउस से 50 मीटर की दूरी तय कर सचिवालय तक पैदल गए। RLM सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे और बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश भी अपने सरकारी आवास से सचिवालय पैदल चले। उन्होंने लगभग 1 KM की दूरी तय की। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी आज ई रिक्शा से सचिवाल पहुंचे। उन्होंने इस दौरान अपने समर्थकों के साथ भारत माता जय के नारे भी लगाए। पूरी खबर पढ़ें 06-रिश्ते में भाई लगने वाले युवक ने किया गैंगरेप मोतिहारी में एक नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। नाबालिग के साथ रिश्ते में उसके भाई लगने वाले आरोपी ने ही दरिंदगी की। इसमें उसके दोस्तों ने भी साथ दिया। वारदात के दौरान जब लड़की ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट हुई। दांतों से उसे बुरी तरह काटा गया है। उसके सीने, गर्दन, ऊंगली पर जख्म है। होंठ बुरी तरह से सूज गए हैं, पीड़िता बोलने की स्थिति में नहीं है। घायल किशोरी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पूरी खबर पढ़ें 07-हिंदू बता शादी करने पहुंचा मुस्लिम दूल्हा गिरफ्तार ‘ये दलाल मेरी बेटी को किसी दूसरे धर्म और जाति में शादी करवाकर राजस्थान में बेचने की तैयारी कर रहे थे। ये हमारे घर पर आए दिन आकर शादी के लिए दबाव बना रही थी। जबरदस्ती हमको 20 हजार ऑनलाइन पेमेंट कर शादी करवाना चाह रही थी। मुस्लिम बराती आया और बूढ़ा लड़का लेकर मेरी बेटी से शादी करवा रही थी।’ ‘दूसरे लड़का की फोटो दिखाकर शादी तय की। दलाल इकरा खातून लड़के की खरीद-बिक्री का खेल करती है। पूरी खबर पढ़ें 08-राजद विधायक के भाई से चेन स्नेचिंग पटना के पॉश इलाके कंकड़बाग में जहानाबाद के विधायक राहुल कुमार के भाई रोहित कुमार से चेन स्नेचिंग की घटना हुई है। बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके घर से महज 100 मीटर की दूरी पर इस घटना को अंजाम दिया। यह वारदात सुबह करीब 7:46 बजे हुई, जब रोहित कुमार मॉर्निंग वॉक पर थे। घटना के बाद पीड़ित रोहित कुमार ने पुलिस गश्ती और राजधानी की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पूरी खबर पढ़ें 09- 4 महिलाओं के ऊपर से गुजर गई पूरी ट्रेन समस्तीपुर के पटोरी रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टल गया। प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन के आगे से 3 महिलाएं और एक बच्ची रेलवे लाइन क्रॉस कर रही थी, तभी अचानक ट्रेन खुल गई। चारों ने पटरी और प्लेटफॉर्म के बीच लेटकर अपनी जान बचाई। हालांकि, इस घटना में तीनों महिलाओं को चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिलाओं की पहचान रोसड़ा के रहने वाली ममता देवी (48), जयमाला देवी (45) और सोनाली कुमारी (20) के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 10- बिहार के सभी 38 जिलों में बारिश का अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र ने कल यानी शनिवार को बिहार के सभी 38 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें 22 जिलों में यलो और 16 में ऑरेंज अलर्ट है। 17 मई की सुबह तक विशेष सतर्कता बरतने की चेतावनी भी दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *