‘पप्पू यादव को सार्वजनिक मांफी मांगनी चाहिए’:सांसद ने महिलाओं पर की थी टिप्पणी, श्रेयसी सिंह बोली- ऐसी बातें निंदनीय, उनकी सोच को दर्शाती

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने पिछले दिनों ने महिलाओं पर टिप्पणी की थी। जिसके बाद बीजेपी ऑफिस में बुधवार को महिला नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह, विधायक मैथिली ठाकुर, मोहनिया विधायक संगीता कुमारी और एमएलसी अनामिका सिंह बीजेपी कार्यालय में मौजूद रहीं। इन्होंने पप्पू यादव की टिप्पणी को महिलाओं का अपमान बताया और कहा कि सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। इसके अलावा कांग्रेस नेतृत्व पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा को मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
महिला नेताओं ने और क्या कहा, पढ़ने से पहले जानें पप्पू यादव ने क्या कहा था… पप्पू यादव अपने बयान पर कायम हैं ‘महिलाओं की बिना नेताओं के बेड से गुजरे पॉलिटिक्स में एंट्री नहीं होती है।’ ये कहने वाले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव अपने बयान पर कायम हैं। बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने कहा, ‘मैंने कुछ गलत नहीं कहा। मैंने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया है, दुनिया में जो हो रहा है वो देखते हुए कहा। ये मेरी व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं थी। मैं हमेशा मां-बहनों के साथ खड़ा हूं। मैं इस बात पर भी कायम हूं कि नारी को देवी बनाया गया, लेकिन उसे कभी इज्जत नहीं मिली। महिलाओं के साथ हमेशा शोषण हो रहा है।’ अब पढ़ें बीजेपी ऑफिस में महिला नेताओं ने क्या दी प्रतिक्रिया… महिलाओं की प्रति कैसी सोच है ये दिखता है- श्रेयसी श्रेयसी सिंह ने कहा कि जिस तरह से महिलाओं, खासकर राजनीति में सक्रिय महिलाओं को लेकर टिप्पणी की गई है। ये पूरी तरह से निंदनीय है। यह बयान न सिर्फ महिलाओं का अपमान है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि संबंधित नेता की निजी जिंदगी में महिलाओं के प्रति कैसी सोच और व्यवहार है।
ओछी मानसिकता का परिचय है- संगीता मोहनिया की विधायक संगीता कुमारी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बेहद ओछी मानसिकता को दर्शाती है। महिलाओं के प्रति इस तरह का नजरिया रखने की हिम्मत कैसे हुई। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और देश का नाम रोशन कर रही हैं, ऐसे में इस तरह की बयानबाजी अस्वीकार्य है। कांग्रेस को देना होगा जवाब- अनामिका एमएलसी अनामिका सिंह ने इस मुद्दे को कांग्रेस के पिछले शासनकाल से जोड़ते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ घटनाओं पर कांग्रेस का इतिहास सवालों के घेरे में रहा है। कश्मीर से बहनों के विस्थापन और अन्य घटनाओं पर कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी रही है। अनामिका सिंह ने सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी से सवाल करते हुए कहा कि आखिर इस मुद्दे पर वे क्यों नहीं बोल रही हैं।
हर लड़की खुद बनाती है अपनी पहचान- मैथिली विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा कि हर लड़की अपने दम पर अपनी पहचान बनाती है और समाज में आगे बढ़ती है। उन्होंने पप्पू यादव के बयान को “गंदी और ओछी सोच” का परिणाम बताया। उन्होंने यह भी कहा कि जिस व्यक्ति के घर की महिलाएं खुद राजनीति में सक्रिय हैं, उनके ओर इस तरह की टिप्पणी करना और भी दुर्भाग्यपूर्ण है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने पिछले दिनों ने महिलाओं पर टिप्पणी की थी। जिसके बाद बीजेपी ऑफिस में बुधवार को महिला नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह, विधायक मैथिली ठाकुर, मोहनिया विधायक संगीता कुमारी और एमएलसी अनामिका सिंह बीजेपी कार्यालय में मौजूद रहीं। इन्होंने पप्पू यादव की टिप्पणी को महिलाओं का अपमान बताया और कहा कि सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। इसके अलावा कांग्रेस नेतृत्व पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा को मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
महिला नेताओं ने और क्या कहा, पढ़ने से पहले जानें पप्पू यादव ने क्या कहा था… पप्पू यादव अपने बयान पर कायम हैं ‘महिलाओं की बिना नेताओं के बेड से गुजरे पॉलिटिक्स में एंट्री नहीं होती है।’ ये कहने वाले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव अपने बयान पर कायम हैं। बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने कहा, ‘मैंने कुछ गलत नहीं कहा। मैंने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया है, दुनिया में जो हो रहा है वो देखते हुए कहा। ये मेरी व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं थी। मैं हमेशा मां-बहनों के साथ खड़ा हूं। मैं इस बात पर भी कायम हूं कि नारी को देवी बनाया गया, लेकिन उसे कभी इज्जत नहीं मिली। महिलाओं के साथ हमेशा शोषण हो रहा है।’ अब पढ़ें बीजेपी ऑफिस में महिला नेताओं ने क्या दी प्रतिक्रिया… महिलाओं की प्रति कैसी सोच है ये दिखता है- श्रेयसी श्रेयसी सिंह ने कहा कि जिस तरह से महिलाओं, खासकर राजनीति में सक्रिय महिलाओं को लेकर टिप्पणी की गई है। ये पूरी तरह से निंदनीय है। यह बयान न सिर्फ महिलाओं का अपमान है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि संबंधित नेता की निजी जिंदगी में महिलाओं के प्रति कैसी सोच और व्यवहार है।
ओछी मानसिकता का परिचय है- संगीता मोहनिया की विधायक संगीता कुमारी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बेहद ओछी मानसिकता को दर्शाती है। महिलाओं के प्रति इस तरह का नजरिया रखने की हिम्मत कैसे हुई। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और देश का नाम रोशन कर रही हैं, ऐसे में इस तरह की बयानबाजी अस्वीकार्य है। कांग्रेस को देना होगा जवाब- अनामिका एमएलसी अनामिका सिंह ने इस मुद्दे को कांग्रेस के पिछले शासनकाल से जोड़ते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ घटनाओं पर कांग्रेस का इतिहास सवालों के घेरे में रहा है। कश्मीर से बहनों के विस्थापन और अन्य घटनाओं पर कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी रही है। अनामिका सिंह ने सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी से सवाल करते हुए कहा कि आखिर इस मुद्दे पर वे क्यों नहीं बोल रही हैं।
हर लड़की खुद बनाती है अपनी पहचान- मैथिली विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा कि हर लड़की अपने दम पर अपनी पहचान बनाती है और समाज में आगे बढ़ती है। उन्होंने पप्पू यादव के बयान को “गंदी और ओछी सोच” का परिणाम बताया। उन्होंने यह भी कहा कि जिस व्यक्ति के घर की महिलाएं खुद राजनीति में सक्रिय हैं, उनके ओर इस तरह की टिप्पणी करना और भी दुर्भाग्यपूर्ण है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *