12 मैचों के लिए इस साल न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, क्रिकेट बोर्ड ने ऐलान किया शेड्यूल

12 मैचों के लिए इस साल न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, क्रिकेट बोर्ड ने ऐलान किया शेड्यूल

New Zealand vs India 2026: भारतीय टीम अक्टूबर से दिसंबर 2026 तक New Zealand दौरे पर 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलेगी। यह दौरा अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। 

India Tour of New Zealand 2026: भारतीय टीम इस साल अक्टूबर के मध्य से लेकर दिसंबर के शुरुआत तक न्यूजीलैंड दौरे पर रहेगी, जहां उसे 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। अगले साल भारतीय टीम को वनडे वर्ल्डकप में भी भाग लेना है, जिसे देखते हुए टीम इंडिया के लिए 5 मैचों की वनडे सीरीज काफी महत्वपूर्ण हो सकती है।

22 अक्टूबर से दौरे की शुरुआत होगी, जबकि आखिरी मैच 27 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच खेला जाएगा। इस दौरान टीम इंडिया को तीनों फॉर्मेट में मिलाकर कुल 12 मैच खेलने हैं।

7 साल बाद 5 मैचों की वनडे सीरीज

आपको बता दें कि ICC Champions Trophy 2025 में शानदार जीत के बाद भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में जाकर वनडे सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की और फिर अपने घर में साउथ अफ्रीका को 2-1 से हराया। लेकिन अपने ही घर में न्यूजीलैंड से तीन मैचों की वनडे सीरीज में वह 2-1 से हार गए।

अब भारतीय टीम इस दौरे पर न सिर्फ न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल करना चाहेगी, बल्कि टीम इंडिया लगभग 7 साल बाद पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलने उतरेगी। इंडिया टीम ने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2018-19 में पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें टीम इंडिया को 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि वह सीरीज भारत में खेली गई थी। विदेशी सरजमीं पर टीम इंडिया ने 2017 में 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली थी, जहां उसने श्रीलंका को 5-0 से शिकस्त दी थी।

न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया के मैचों का शेड्यूल

तारीख मैच नंबर वेन्यू
22 अक्टूबर 2026 पहला टी20I क्राइस्टचर्च
24 अक्टूबर 2026 दूसरा टी20I क्राइस्टचर्च
27 अक्टूबर 2026 तीसरा टी20I वेलिंगटन
30 अक्टूबर 2026 चौथा टी20I ऑकलैंड
1 नवंबर 2026 पांचवां टी20I हेमिल्टन
4 नवंबर 2026 पहला वनडे ऑकलैंड
7 नवंबर 2026 दूसरा वनडे वेलिंगटन
10 नवंबर 2026 तीसरा वनडे हेमिल्टन
13 नवंबर 2026 चौथा वनडे माउंट माउंगानुई
15 नवंबर 2026 पांचवां वनडे माउंट माउंगानुई
19-23 नवंबर 2026 पहला टेस्ट वेलिंगटन
27 नवंबर-1 दिसंबर 2026 दूसरा टेस्ट क्राइस्टचर्च

इस सीरीज से पहले दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की नजर सेलेक्शन पर भी रहेगी, क्योंकि जिस तरह से आईपीएल 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने प्रदर्शन किया है, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि वह टीम इंडिया में जल्द ही शामिल हो सकते हैं।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *