सहारनपुर नगर निगम का गोदाम पर छापा:प्रतिबंधित प्लास्टिक गिलास जब्त, 40 हजार जुर्माना वसूला
सहारनपुर नगर निगम ने मंगलवार को चिलकाना रोड स्थित एक गोदाम पर कार्रवाई की। इस दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक के गिलास बरामद किए। निगम अधिकारियों ने पूरा माल जब्त कर गोदाम संचालक पर 40 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। यह कार्रवाई प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।…

