लखनऊ एयरपोर्ट पर अंडरवियर में सोना छिपाकर उतरा यात्री:शारजाह से आया था, कई पाउच में 472 ग्राम सोना लाया

लखनऊ एयरपोर्ट पर अंडरवियर में सोना छिपाकर उतरा यात्री:शारजाह से आया था, कई पाउच में 472 ग्राम सोना लाया

लखनऊ एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग ने बुधवार को एक यात्री से 70 लाख 81 हजार 500 रुपए का सोना पकड़ा गया। यात्री शारजाह से इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-1424 से सुबह 7:20 बजे लखनऊ पहुंचा था। जांच के दौरान यात्री के अंडरवियर की कमरबंद में 472.100 ग्राम सोना छिपाकर रखा गया था। अधिकारियों को उसकी गतिविधियों पर शक हुआ, जिसके बाद गहन तलाशी ली गई। पकड़े गए यात्री की पहचान बिहार के गोपालगंज निवासी केदार महतो के रूप में हुई है। सीमा शुल्क विभाग ने सोना जब्त कर लिया है। यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहा है। जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *