कांग्रेस नेताओं ने मैहर नगर पालिका घेरी:पेयजल संकट, गंदगी और जर्जर सड़कों पर प्रदर्शन; एक महीने का अल्टीमेटम दिया
मैहर शहर में पेयजल संकट, गंदगी और जर्जर सड़कों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को कांग्रेस ने नगर पालिका कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने नगर प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सुबह 11 बजे शुरू हुआ और दोपहर तीन बजे सीएमओ को ज्ञापन सौंपने के बाद समाप्त हुआ।…

