यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोइजुद्दीन को ग्राम पंचायत प्रशासक पद से हटाने के आदेश जारी, पहले भी हुई थी कार्रवाई

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोइजुद्दीन को ग्राम पंचायत प्रशासक पद से हटाने के आदेश जारी, पहले भी हुई थी कार्रवाई

Rajasthan News: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने ग्राम पंचायत बनियानी के प्रशासक मोइजुद्दीन को पदमुक्त करने का आदेश जारी किया है। ये आदेश सफाई कार्यों से संबंधित एक जांच रिपोर्ट में उनकी संलिप्तता को दोषी ठहराए जाने के बाद दिया है।

ग्राम पंचायत बनियानी, पंचायत समिति लाडपुरा, जिला कोटा के वर्ष 2021 से 2026 तक के सफाई कार्यों से संबंधित प्रकरण की जांच की गई थी। इस जांच रिपोर्ट में यूथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोइजुद्दीन को दोषी पाया। विकास अधिकारी पंचायत समिति लाडपुरा द्वारा ये रिपोर्ट विभाग को भेजी थी जिसके आधार पर मोइजुद्दीन को दोषी मानते हुए उन्हें पद से हटा दिया।

पहले भी हुई थी कार्रवाई

ये पहली बार नहीं है कि मोइजुद्दीन पर कार्रवाई की गई। इससे पहले भी एक साल पहले ऐसी ही कार्रवाई की गई थी लेकिन मोइजुद्दीन ने न्यायालय से स्टे प्राप्त कर लिया और वे फिर से इस पद पर बने रहे लेकिन अब फिर से उन्हें पदमुक्त किया है।

राजस्थान सरकार ने जारी किए आदेश

राजस्थान सरकार के पंचायती राज विभाग ने मोइजुद्दीन को ग्राम पंचायत बनियानी के प्रशासक पद से पदमुक्त करने का आदेश जारी किया है। जिला परिषद कोटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने भी मोइजुद्दीन को दोषी मानते हुए पदमुक्त करने की सिफारिश की थी जिस पर सरकार ने कार्रवाई की।

आदेश राजस्थान सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा जारी किया है। इस आदेश में साफ तौर पर कहा है कि मोइजुद्दीन को दोषी मानते हुए उन्हें पदमुक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *