Orange Cap IPL 2026: ऑरेंज कैप के टॉप 6 में दो गुजरात टाइटंस और तीन सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज, देखें पूरी लिस्ट

Orange Cap IPL 2026: ऑरेंज कैप के टॉप 6 में दो गुजरात टाइटंस और तीन सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज, देखें पूरी लिस्ट

Orange Cap list Indian Premier League 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 अपने अंतिम चरण पर पहुंच गया है। अबतक 67 मुक़ाबले खेले जा चुके हैं और अब मात्र तीन लीग मुक़ाबले बचे हैं। हर साल की तरह इस साल भी बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है। अबतक तीन बल्लेबाज 600 से ज्यादा रन बना चुके हैं, चार अन्य बल्लेबाज भी इस आंकड़े को पार कर सकते हैं।

गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज टॉप 2 में

ऑरेंज कैप की लिस्ट पर नज़र डाली जाये तो टॉप 6 बल्लेबाजों में दो गुजरात टाइटंस (GT) और तीन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाड़ी हैं। गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन 638 रनों के साथ ऑरेंज कैप की रेस में पहले पायदान पर चल रहे हैं। सुदर्शन इस सीजन सात अर्धशतक और एक शतक लगा चुके हैं। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल दूसरे स्थान पर हैं। गिल ने 13 पारियों में 47.38 की औसत से 616 रन बनाए हैं। उन्होंने छह अर्धशतक लगाए हैं।

क्लासेन, ईशान और अभिषेक भी लिस्ट में

तीसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन हैं। क्लासेन ने 14 पारियों में 50.50 की औसत से 606 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने छह अर्धशतक लगाए हैं। चौथे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स (RR) के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हैं। सूर्यवंशी ने 13 पारियों में 44.54 की औसत से 579 रन बनाए हैं। वे तीन अर्धशतक और एक शतक जड़ चुके हैं।

खिलाड़ी मैच पारियां रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
साई सुदर्शन 14 14 638 49.08 157.92 62 29
शुभमन गिल 13 13 616 47.38 161.68 57 30
हेनरिक क्लासेन 14 14 606 50.50 159.47 46 30
वैभव सूर्यवंशी 13 13 579 44.54 236.33 50 53
ईशान किशन 14 14 569 40.64 178.37 57 29
अभिषेक शर्मा 14 14 563 43.31 206.23 50 43
मिचेल मार्श 13 13 563 43.31 163.19 51 36
विराट कोहली 14 14 557 50.64 163.82 59 21
केएल राहुल 13 13 533 44.42 171.94 51 27
संजू सैमसन 14 14 477 43.36 165.63 53 24

ईशान किशन पांचवे स्थान पर

पांचवे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के उपकप्तान ईशान किशन हैं। किशन ने 14 मैचों में 40.64 की औसत से 569 रन बनाए हैं। उन्होंने भी अबतक छह अर्धशतक लगाए हैं। वहीं छठे स्थान पर हैदराबाद के ही सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हैं। अभिषेक ने 14 पारियों में 43.31 की औसत से 563 रन बनाए हैं। उन्होंने चार अर्धशतक और एक शतक लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *