Most Sixes in an IPL Season: टूटने वाला है छक्कों का सबसे बड़ा महा-रिकॉर्ड, अब क्रिस गेल के रिकॉर्ड पर वैभव सूर्यवंशी की पैनी नज़र

Most Sixes in an IPL Season: टूटने वाला है छक्कों का सबसे बड़ा महा-रिकॉर्ड, अब क्रिस गेल के रिकॉर्ड पर वैभव सूर्यवंशी की पैनी नज़र

Most Sixes in an IPL Season: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का सीजन गेंदबाजों के लिए एक बुरे सपने जैसा साबित हो रहा है। अभी इस टूर्नामेंट को खत्म होने में एक हफ्ते का समय बाकी है, लेकिन बल्लेबाजों ने मैदान पर ऐसा कोहराम मचाया है कि छक्कों के सारे पुराने रिकॉर्ड इतिहास के पन्नों में दफन होने वाले हैं। इस सीजन में मात्र 67 मैचों के अंदर ही रिकॉर्ड 1290 छक्के लग चुके हैं। यानी हर 11.6 गेंद पर एक छक्का स्टैंड्स में जाकर गिर रहा है।

सीजन के अनुसार कुल छक्के

यह रफ्तार पिछले साल यानी आईपीएल 2025 से भी कहीं ज्यादा तेज है, जहां 73 मैचों में 1294 छक्के लगे थे। जब शनिवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी, तो इतिहास का नया पन्ना लिखा जाना तय है, क्योंकि हम ऑल-टाइम रिकॉर्ड से महज 5 छक्के दूर हैं।

इम्पैक्ट सब रूल आने के बाद से बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट आसमान छू रहा है। इस साल पावरप्ले (पहले 6 ओवर) में रन बनाने की गति 9.5 रन प्रति ओवर तक पहुंच गई है, जो आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा है।

सीजन (Season) कुल मैच (Mat) स्ट्राइक रेट (SR) कुल छक्के (6s)
2025 73 152.39 1294
2026 67 155.87 1290
2024 72 150.58 1260
2023 74 141.71 1124
2022 74 133.94 1062
2018 60 137.92 872
2019 60 133.65 784
2020 60 131.63 734
2012 75 123.46 731
2014 60 129.04 714
2017 59 133.35 705
2015 59 131.97 692
2021 60 126.97 687
2013 76 121.23 672
2011 73 120.71 639
2016 60 131.42 638
2008 58 128.98 622
2010 60 126.76 585
2009 57 116.61 506

एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

बता दें कि इस सीजन की असली सनसनी कोई विदेशी दिग्गज नहीं, बल्कि राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हैं। वैभव ने इस साल छक्के लगाने के मामले में बड़े-बड़े दिग्गजों की लिस्ट में अपना नाम सबसे ऊपर दर्ज करा लिया है। उन्होंने एक ही पारी में 12 छक्के लगाकर एक नया भारतीय रिकॉर्ड बनाया।

इतना ही नहीं, वैभव (53 छक्के) आईपीएल के किसी एक सीजन में सबसे तेज 50 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

रैंक खिलाड़ी टीम सीजन कुल छक्के
1 क्रिस गेल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2012 59
2 वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स 2026 53
3 आंद्रे रसेल कोलकाता नाइट राइडर्स 2019 52
4 क्रिस गेल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2013 51
5 जोस बटलर राजस्थान रॉयल्स 2022 45

अब वैभव सूर्यवंशी की नजरें क्रिस गेल के उस ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर हैं, जो उन्होंने साल 2012 में 59 छक्के लगाकर बनाया था। वैभव अभी 53 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं और उनके पास अभी मैच बचे हुए हैं। उन्होंने अभिषेक शर्मा (42 छक्के, 2024) और श्रेयस अय्यर (39 छक्के, 2025) को पछाड़कर किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज का तमगा पहले ही हासिल कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *