पटना|पटना की सड़कों पर जुलाई से इलेक्ट्रिक बसें ही चलेंगी। करीब 110 सीएनजी बसों को शहर से बाहर किया जाएगा। प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए यह कवायद की जा रही है। केंद्र सरकार पीएम ई-बस योजना के तहत 400 इलेक्ट्रिक एसी बसें दे रही है। इनमें 150 बसें पटना, जबकि 50-50 बसें अन्य शहरों में चलाई जाएंगी। बेली रोड पर करीब 40 बसों का परिचालन होगा। अटल पथ से होकर हाजीपुर तक 4 बसें चलेंगी। अभी 14 मार्गों पर सीएनजी बसें चल रही है। इन सभी मार्गों पर इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन की तैयारी परिवहन निगम ने शुरू कर दी है। शहर में 15वां रूट जल्द ही अटल पथ को घोषित किया जाएगा। 50 चार्जिंग प्वाइंट बनेंगे इलेक्ट्रिक बसों के लिए फुलवारी डिपो में चार्जिंग स्टेशन होगा। इसमें करीब 30 चार्जिंग प्वाइंट होंगे। इसके अलावा बैरिया और जेपी गंगा पथ के किनारे 20 चार्जिंग प्वाइंट होंगे। जानकारों की मानें तो एक बस को चार्ज करने में एक से दो घंटे का समय लगेगा। बस एक बार चार्ज होने पर 250 किमी से अधिक चलेगी। 15 जुलाई तक दो दर्जन स्पेशल ट्रेनें चलेंगी पटना से दिल्ली सहित अन्य शहरों के लिए 15 जुलाई तक करीब दो दर्जन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होगा। पूर्व मध्य रेल से 64 स्पेशल ट्रेनें 2,711 ट्रिप चलेंगी। पटना से खुलने या गुजरने वाली ट्रेनों में 04087 दानापुर-नई दिल्ली, 05219 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल, 03293 पटना जंक्शन-नई दिल्ली, 04069 शेखपुरा-आनंद विहार टर्मिनल, 03257 दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल, 04051 हावड़ा जंक्शन-नई दिल्ली, 01450 दानापुर-पुणे और 01144 दानापुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल शामिल हैं। इनके अलावा पटना-नई दिल्ली, दरभंगा-आनंद विहार स्पेशल, सहरसा-दिल्ली/आनंद विहार, पटना-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, दरभंगा-मुंबई स्पेशल, गया-पुणे/एलटीटी स्पेशल, पटना-हावड़ा, गया-हावड़ा, धनबाद-हावड़ा, गया-कोयंबटूर आैर पटना-चेन्नई/बेंगलुरु स्पेशल शामिल हैं। पटना|पटना की सड़कों पर जुलाई से इलेक्ट्रिक बसें ही चलेंगी। करीब 110 सीएनजी बसों को शहर से बाहर किया जाएगा। प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए यह कवायद की जा रही है। केंद्र सरकार पीएम ई-बस योजना के तहत 400 इलेक्ट्रिक एसी बसें दे रही है। इनमें 150 बसें पटना, जबकि 50-50 बसें अन्य शहरों में चलाई जाएंगी। बेली रोड पर करीब 40 बसों का परिचालन होगा। अटल पथ से होकर हाजीपुर तक 4 बसें चलेंगी। अभी 14 मार्गों पर सीएनजी बसें चल रही है। इन सभी मार्गों पर इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन की तैयारी परिवहन निगम ने शुरू कर दी है। शहर में 15वां रूट जल्द ही अटल पथ को घोषित किया जाएगा। 50 चार्जिंग प्वाइंट बनेंगे इलेक्ट्रिक बसों के लिए फुलवारी डिपो में चार्जिंग स्टेशन होगा। इसमें करीब 30 चार्जिंग प्वाइंट होंगे। इसके अलावा बैरिया और जेपी गंगा पथ के किनारे 20 चार्जिंग प्वाइंट होंगे। जानकारों की मानें तो एक बस को चार्ज करने में एक से दो घंटे का समय लगेगा। बस एक बार चार्ज होने पर 250 किमी से अधिक चलेगी। 15 जुलाई तक दो दर्जन स्पेशल ट्रेनें चलेंगी पटना से दिल्ली सहित अन्य शहरों के लिए 15 जुलाई तक करीब दो दर्जन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होगा। पूर्व मध्य रेल से 64 स्पेशल ट्रेनें 2,711 ट्रिप चलेंगी। पटना से खुलने या गुजरने वाली ट्रेनों में 04087 दानापुर-नई दिल्ली, 05219 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल, 03293 पटना जंक्शन-नई दिल्ली, 04069 शेखपुरा-आनंद विहार टर्मिनल, 03257 दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल, 04051 हावड़ा जंक्शन-नई दिल्ली, 01450 दानापुर-पुणे और 01144 दानापुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल शामिल हैं। इनके अलावा पटना-नई दिल्ली, दरभंगा-आनंद विहार स्पेशल, सहरसा-दिल्ली/आनंद विहार, पटना-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, दरभंगा-मुंबई स्पेशल, गया-पुणे/एलटीटी स्पेशल, पटना-हावड़ा, गया-हावड़ा, धनबाद-हावड़ा, गया-कोयंबटूर आैर पटना-चेन्नई/बेंगलुरु स्पेशल शामिल हैं।


