भास्कर न्यूज | बक्सर बिहार विधान परिषद उप निर्वाचन के तहत भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कलेक्ट्रेट परिसर आरा में प्रेक्षक राजीव रौशन (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत भोजपुर डीएम तनय सुल्तानिया एवं बक्सर डीएम साहिला ने प्रेक्षक का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद भोजपुर डीएम ने उप निर्वाचन से संबंधित तैयारियों की विस्तृत जानकारी पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत की। प्रस्तुति में बताया गया कि निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या, मतदान केंद्रों की व्यवस्था, एआरओ एवं अतिरिक्त एआरओ की नियुक्ति, निर्वाचन कार्यक्रम, अभ्यर्थियों की सूची तथा विभिन्न निर्वाचन कोषांगों के कार्यों को व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा रहा है। साथ ही मतदान एवं मतगणना कर्मियों के प्रशिक्षण और मतदान केंद्रों पर उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं (एएमएफ) की भी जानकारी दी गई। समीक्षा के दौरान प्रेक्षक ने निर्देश दिया कि पूरी निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाए। उन्होंने सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने, कतार प्रबंधन को बेहतर बनाने तथा सीसीटीवी कैमरों की दिशा और कार्यशीलता की नियमित जांच करने पर विशेष जोर दिया। प्रेक्षक ने यह भी निर्देश दिया कि मतदान समाप्ति के बाद मतपेटियों को सुरक्षित रूप से सीधे वज्रगृह में जमा कराया जाए। भास्कर न्यूज | बक्सर बिहार विधान परिषद उप निर्वाचन के तहत भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कलेक्ट्रेट परिसर आरा में प्रेक्षक राजीव रौशन (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत भोजपुर डीएम तनय सुल्तानिया एवं बक्सर डीएम साहिला ने प्रेक्षक का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद भोजपुर डीएम ने उप निर्वाचन से संबंधित तैयारियों की विस्तृत जानकारी पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत की। प्रस्तुति में बताया गया कि निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या, मतदान केंद्रों की व्यवस्था, एआरओ एवं अतिरिक्त एआरओ की नियुक्ति, निर्वाचन कार्यक्रम, अभ्यर्थियों की सूची तथा विभिन्न निर्वाचन कोषांगों के कार्यों को व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा रहा है। साथ ही मतदान एवं मतगणना कर्मियों के प्रशिक्षण और मतदान केंद्रों पर उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं (एएमएफ) की भी जानकारी दी गई। समीक्षा के दौरान प्रेक्षक ने निर्देश दिया कि पूरी निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाए। उन्होंने सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने, कतार प्रबंधन को बेहतर बनाने तथा सीसीटीवी कैमरों की दिशा और कार्यशीलता की नियमित जांच करने पर विशेष जोर दिया। प्रेक्षक ने यह भी निर्देश दिया कि मतदान समाप्ति के बाद मतपेटियों को सुरक्षित रूप से सीधे वज्रगृह में जमा कराया जाए।


