मिल्क पाउडर और चीनी से छेना बनाया जा रहा था:फर्रुखाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने छेना और दो जगह से लड्डू के नमूने लिए

मिल्क पाउडर और चीनी से छेना बनाया जा रहा था:फर्रुखाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने छेना और दो जगह से लड्डू के नमूने लिए

फर्रुखाबाद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को अलग-अलग जगहों पर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। जहानगंज में मिल्क पाउडर और चीनी से छेना तैयार किया जा रहा था। टीम ने इसका नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत कुमार और खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह जहानगंज पहुंचे। शाम करीब चार बजे एक दुकान से छेने का नमूना लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, वहां छेने की मात्रा कम थी। एक अन्य दुकानदार टीम के पहुंचने से पहले दुकान बंद कर चला गया। टीम ने सलेमपुर और कायमगंज तहसील क्षेत्र की एक-एक दुकान से लड्डू के नमूने भी लिए। इन नमूनों को भी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जहानगंज से आगे सड़क किनारे छेने जैसी मिठाई बिकने की शिकायतें मिली थीं। जांच के दौरान तीन से चार दुकानों पर मिल्क पाउडर और चीनी से रसीली मिठाई तैयार कर बेचने की बात सामने आई। उन्होंने कहा कि छेने के नमूने की जांच कराई गई है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। मिलावट रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *