बेगूसराय सदर प्रखंड की आदर्श पंचायत परना में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। दुर्गा मंदिर प्रांगण स्थित शहीद स्मारकों पर सामाजिक सरोकार से जुड़े लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान परना निवासी राजीव शर्मा ने डॉ. आंबेडकर के जीवन को संघर्ष, समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पित बताया। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित और कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए उनके कार्य आज भी प्रेरणास्रोत हैं। शर्मा ने लोगों से बाबा साहेब के आदर्शों को जीवन में अपनाकर समतामूलक समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर हिमांशु कुमार ने कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता, भाईचारा और एकता स्थापित की जा सकती है। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं। इस मौके पर डाबर खान, श्याम पासवान, मोहम्मद हारून सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शहीद स्मारकों पर पुष्प अर्पित कर बाबा साहेब को नमन किया और उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। बेगूसराय सदर प्रखंड की आदर्श पंचायत परना में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। दुर्गा मंदिर प्रांगण स्थित शहीद स्मारकों पर सामाजिक सरोकार से जुड़े लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान परना निवासी राजीव शर्मा ने डॉ. आंबेडकर के जीवन को संघर्ष, समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पित बताया। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित और कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए उनके कार्य आज भी प्रेरणास्रोत हैं। शर्मा ने लोगों से बाबा साहेब के आदर्शों को जीवन में अपनाकर समतामूलक समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर हिमांशु कुमार ने कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता, भाईचारा और एकता स्थापित की जा सकती है। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं। इस मौके पर डाबर खान, श्याम पासवान, मोहम्मद हारून सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शहीद स्मारकों पर पुष्प अर्पित कर बाबा साहेब को नमन किया और उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।


