2 बच्चों की मां के साथ घर में घुसकर रेप:शेखपुरा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पति दिल्ली में रहकर करता है मजदूरी

2 बच्चों की मां के साथ घर में घुसकर रेप:शेखपुरा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पति दिल्ली में रहकर करता है मजदूरी

शेखपुरा में रविवार की रात घर में सो रही 23 वर्षीय महिला से रेप का मामला सामने आया है। घटना कसार थाना क्षेत्र की है। महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार की रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छापेमारी का नेतृत्व महिला थाना अध्यक्ष रिशु कुमारी ने किया। महिला थाना अध्यक्ष रिशु कुमारी के अनुसार, पीड़िता दो बच्चों की मां है और उसका पति दिल्ली में मजदूरी करता है। महिला अपने बेटा-बेटी के साथ घर में अकेली सो रही थी। इसी दौरान, उसी गांव का सिंटू कुमार छत के रास्ते घर में घुस आया और महिला के साथ बलपूर्वक रेप किया। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार पीड़िता ने इस संबंध में स्थानीय महिला थाने में आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सिंटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। सिंटू कुमार उसी गांव के निवासी कृष्ण साव का पुत्र है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, पीड़िता और आरोपी के बीच पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि युवक ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाए थे। जब युवक ने शादी से इनकार कर दिया, तो महिला ने उसके खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने कहा है कि मामले की सभी पहलुओं से गहन जांच की जा रही है। शेखपुरा में रविवार की रात घर में सो रही 23 वर्षीय महिला से रेप का मामला सामने आया है। घटना कसार थाना क्षेत्र की है। महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार की रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छापेमारी का नेतृत्व महिला थाना अध्यक्ष रिशु कुमारी ने किया। महिला थाना अध्यक्ष रिशु कुमारी के अनुसार, पीड़िता दो बच्चों की मां है और उसका पति दिल्ली में मजदूरी करता है। महिला अपने बेटा-बेटी के साथ घर में अकेली सो रही थी। इसी दौरान, उसी गांव का सिंटू कुमार छत के रास्ते घर में घुस आया और महिला के साथ बलपूर्वक रेप किया। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार पीड़िता ने इस संबंध में स्थानीय महिला थाने में आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सिंटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। सिंटू कुमार उसी गांव के निवासी कृष्ण साव का पुत्र है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, पीड़िता और आरोपी के बीच पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि युवक ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाए थे। जब युवक ने शादी से इनकार कर दिया, तो महिला ने उसके खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने कहा है कि मामले की सभी पहलुओं से गहन जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *