पूर्णिया में सड़क हादसा, मजदूर की मौत:फैक्ट्री से काम के बाद पैदल घर लौट रहे थे, गाड़ी की टक्कर से सहयोगी घायल

पूर्णिया में सड़क हादसा, मजदूर की मौत:फैक्ट्री से काम के बाद पैदल घर लौट रहे थे, गाड़ी की टक्कर से सहयोगी घायल

पूर्णिया में सड़क हादसे में 2 मजदूर घायल हो गए। दोनों सड़क किनारे पैदल चल रहे थे, तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घायलों में एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरे की स्थिति गंभीर है। मृतक की पहचान के. नगर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर के वार्ड-9 निवासी श्याम लाल साह के बेटे साजन कुमार (35) और घायल गोकुलपुर के वार्ड-14 निवासी डोमी मेहता के बेटे अबधेश 2 के रूप में हुई है। जबकि जख्मी शख्स का नाम गोकुलपुर के वार्ड 14 निवासी डोमी मेहता के बेटे अबधेश कुमार 26 के रूप में हुई है। दोनों चनाचूर फैक्ट्री में काम करते थे। मंगलवार देर रात काम के बाद घर लौट रहे थे। घटना के. नगर थाना क्षेत्र के एनएच-107 पर के नगर-गोकुलपुर के बीच रामोतार चौक के पास की है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस और परिजनों को घटना की सूचना दी। पहले स्थानीय अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए वहां से दोनों को पूर्णिया GMCH लाया गया। जहां इलाज के क्रम में साजन कुमार की मौत हो गई। जबकि जख्मी अवधेश कुमार की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। मृत मजदूर की मौत के बाद से परिजनों में मातम पसरा है। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए GMCH पूर्णिया में भेज दिया है। पूर्णिया में सड़क हादसे में 2 मजदूर घायल हो गए। दोनों सड़क किनारे पैदल चल रहे थे, तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घायलों में एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरे की स्थिति गंभीर है। मृतक की पहचान के. नगर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर के वार्ड-9 निवासी श्याम लाल साह के बेटे साजन कुमार (35) और घायल गोकुलपुर के वार्ड-14 निवासी डोमी मेहता के बेटे अबधेश 2 के रूप में हुई है। जबकि जख्मी शख्स का नाम गोकुलपुर के वार्ड 14 निवासी डोमी मेहता के बेटे अबधेश कुमार 26 के रूप में हुई है। दोनों चनाचूर फैक्ट्री में काम करते थे। मंगलवार देर रात काम के बाद घर लौट रहे थे। घटना के. नगर थाना क्षेत्र के एनएच-107 पर के नगर-गोकुलपुर के बीच रामोतार चौक के पास की है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस और परिजनों को घटना की सूचना दी। पहले स्थानीय अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए वहां से दोनों को पूर्णिया GMCH लाया गया। जहां इलाज के क्रम में साजन कुमार की मौत हो गई। जबकि जख्मी अवधेश कुमार की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। मृत मजदूर की मौत के बाद से परिजनों में मातम पसरा है। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए GMCH पूर्णिया में भेज दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *