जमुई में मंगलवार रात तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने शहर के अलग-अलग इलाकों में चार युवकों को टक्कर मार दी। इस घटना में सभी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर मारने के बाद कार एक ट्रक से टकराकर पलट गई, जिसके बाद कार सवार फरार हो गए। पहली घटना गिरीश टॉकीज रोड पर हुई, जहां कार ने भछियार निवासी अकबर अंसारी को टक्कर मारी। इसके बाद चालक ने सब्जी मंडी होते हुए खैर मोड़ और आजाद नगर के पास मोहम्मद मोनू को भी अपनी चपेट में ले लिया। आगे बढ़ते हुए, कार ने पंचमंदिर और मीरचा मस्जिद के पास खड़े गोलू और अरबाज को भी टक्कर मार दी। कार में सवार दोनों युवक फरार इन घटनाओं को अंजाम देने के बाद कार महिसौड़ी चौक से सिकंदरा की ओर भाग रही थी। खरगौड़ के पास यह कार एक ट्रक से टकराकर पलट गई। दुर्घटना का फायदा उठाकर कार में सवार दोनों युवक मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस ने सभी घायल युवकों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। शराब के नशे में था ड्राइवर टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि जब्त की गई स्विफ्ट डिजायर कार के संबंध में जांच जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक कथित तौर पर शराब के नशे में था। एक साथ चार युवकों को कार से टक्कर मारे जाने की घटना से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। घायल युवकों के परिजनों ने आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जमुई में मंगलवार रात तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने शहर के अलग-अलग इलाकों में चार युवकों को टक्कर मार दी। इस घटना में सभी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर मारने के बाद कार एक ट्रक से टकराकर पलट गई, जिसके बाद कार सवार फरार हो गए। पहली घटना गिरीश टॉकीज रोड पर हुई, जहां कार ने भछियार निवासी अकबर अंसारी को टक्कर मारी। इसके बाद चालक ने सब्जी मंडी होते हुए खैर मोड़ और आजाद नगर के पास मोहम्मद मोनू को भी अपनी चपेट में ले लिया। आगे बढ़ते हुए, कार ने पंचमंदिर और मीरचा मस्जिद के पास खड़े गोलू और अरबाज को भी टक्कर मार दी। कार में सवार दोनों युवक फरार इन घटनाओं को अंजाम देने के बाद कार महिसौड़ी चौक से सिकंदरा की ओर भाग रही थी। खरगौड़ के पास यह कार एक ट्रक से टकराकर पलट गई। दुर्घटना का फायदा उठाकर कार में सवार दोनों युवक मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस ने सभी घायल युवकों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। शराब के नशे में था ड्राइवर टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि जब्त की गई स्विफ्ट डिजायर कार के संबंध में जांच जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक कथित तौर पर शराब के नशे में था। एक साथ चार युवकों को कार से टक्कर मारे जाने की घटना से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। घायल युवकों के परिजनों ने आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


