बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू:17 मई को एंट्रेंस टेस्ट, 8 जून से शुरू होगा नया सत्र; 50% सीट लड़कियों के लिए रिजर्व

बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू:17 मई को एंट्रेंस टेस्ट, 8 जून से शुरू होगा नया सत्र; 50% सीट लड़कियों के लिए रिजर्व

बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन आगामी 17 मई को किया जाएगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी अनुप कुमार ने बताया कि इस प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालय में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्र-छात्राएं अपना आवेदन आगामी 1 मई तक जमा कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित डेट में परीक्षा आयोजित होगी और 28 मई को परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि परिणाम आने के बाद मेधा सूची के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी होगी। 8 जून से नए सत्र की विधिवत पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। इस विद्यालय की सबसे खास बात यहां मिलने वाली विश्वस्तरीय सुविधाएं हैं। जहां चयनित छात्रों को रहने के लिए छात्रावास, भोजन, वस्त्र, दवाइयां और पाठ्य पुस्तकें पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराई जाती है। इसके साथ ही छात्रों के बौद्धिक विकास के लिए आधुनिक लैब और अन्य शैक्षणिक संसाधन भी मुहैया कराए जाते हैं। परिवार की सालाना आय 6 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए इस योजना का लाभ बिहार के अल्पसंख्यक समुदाय जिसमें मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन, पारसी शामिल हैं। नामांकन के लिए पात्रता की शर्तें भी निर्धारित की गई हैं, जिसके अनुसार कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए छात्र की अधिकतम आयु 16 वर्ष और कक्षा 11 के लिए 18 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही आवेदक के परिवार की सालाना आय छह लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। छात्रों को दो घंटे की अवधि में 100 अंकों के प्रश्नपत्र को हल करना होगा। इसी परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेधा सूची तैयार की जाएगी। सरकार की महिला सशक्तिकरण नीति के तहत विद्यालय में 50 फीसदी सीटें बालिकाओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना आवेदन पत्र पूरी तरह भरकर स्वयं या फिर निबंधित डाक के माध्यम से जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में समय सीमा के भीतर जमा करना होगा। समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन आगामी 17 मई को किया जाएगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी अनुप कुमार ने बताया कि इस प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालय में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्र-छात्राएं अपना आवेदन आगामी 1 मई तक जमा कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित डेट में परीक्षा आयोजित होगी और 28 मई को परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि परिणाम आने के बाद मेधा सूची के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी होगी। 8 जून से नए सत्र की विधिवत पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। इस विद्यालय की सबसे खास बात यहां मिलने वाली विश्वस्तरीय सुविधाएं हैं। जहां चयनित छात्रों को रहने के लिए छात्रावास, भोजन, वस्त्र, दवाइयां और पाठ्य पुस्तकें पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराई जाती है। इसके साथ ही छात्रों के बौद्धिक विकास के लिए आधुनिक लैब और अन्य शैक्षणिक संसाधन भी मुहैया कराए जाते हैं। परिवार की सालाना आय 6 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए इस योजना का लाभ बिहार के अल्पसंख्यक समुदाय जिसमें मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन, पारसी शामिल हैं। नामांकन के लिए पात्रता की शर्तें भी निर्धारित की गई हैं, जिसके अनुसार कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए छात्र की अधिकतम आयु 16 वर्ष और कक्षा 11 के लिए 18 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही आवेदक के परिवार की सालाना आय छह लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। छात्रों को दो घंटे की अवधि में 100 अंकों के प्रश्नपत्र को हल करना होगा। इसी परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेधा सूची तैयार की जाएगी। सरकार की महिला सशक्तिकरण नीति के तहत विद्यालय में 50 फीसदी सीटें बालिकाओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना आवेदन पत्र पूरी तरह भरकर स्वयं या फिर निबंधित डाक के माध्यम से जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में समय सीमा के भीतर जमा करना होगा। समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *