बांका के शिव मंदिर में हुआ अंतरजातीय विवाह:एक साल से चल रहा था अफेयर, मुखिया प्रतिनिधि की पहल पर शादी संपन्न

बांका के शिव मंदिर में हुआ अंतरजातीय विवाह:एक साल से चल रहा था अफेयर, मुखिया प्रतिनिधि की पहल पर शादी संपन्न

बांका के रजौन थाना परिसर स्थित राजवनेश्वरनाथ मंदिर में मंगलवार शाम एक प्रेमी युगल का विवाह दोनों पक्षों की सहमति से संपन्न हुआ। यह अंतरजातीय विवाह धौनी-बामदेव पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार उर्फ टिंकू सिंह की देखरेख में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार कराया गया। लड़की की पहचान मुंगेर के तारापुर निवासी रंजीत चौधरी की बेटी शिवानी कुमारी(19) के रूप में हुई है। वहीं लड़के की पहचान रजौन थाना क्षेत्र के महादा गांव निवासी मंटू शाह के बेटे गुलशन कुमार(26) के रूप में हुई है। एक साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग शिवानी कुमारी और मंटू शाह में एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों ने शादी का फैसला किया था, लेकिन बाद में लड़का किसी कारणवश पीछे हटने लगा। इसके बाद लड़की पक्ष ने रजौन थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि लड़का शादी से मुकर रहा है और लेन-देन के मुद्दे पर पीछे हट गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुखिया प्रतिनिधि टिंकू सिंह ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने दोनों पक्षों को एक साथ बैठाकर समझाया, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच सहमति बनी। अंततः सभी विवाह के लिए राजी हो गए। इसके उपरांत थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में दोनों की शादी विधि-विधान से संपन्न कराई गई। परिजन ने नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद विवाह समारोह में दोनों पक्षों के परिजन उपस्थित थे और उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। शादी के बाद दूल्हा अपनी पत्नी को अपने घर ले गया। मुखिया प्रतिनिधि टिंकू सिंह ने बताया कि यह विवाह दोनों की आपसी सहमति और परिवारों की मंजूरी से हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पक्ष को इस पर कोई आपत्ति नहीं है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी लोग काफी चर्चा कर रहे हैं। बांका के रजौन थाना परिसर स्थित राजवनेश्वरनाथ मंदिर में मंगलवार शाम एक प्रेमी युगल का विवाह दोनों पक्षों की सहमति से संपन्न हुआ। यह अंतरजातीय विवाह धौनी-बामदेव पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार उर्फ टिंकू सिंह की देखरेख में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार कराया गया। लड़की की पहचान मुंगेर के तारापुर निवासी रंजीत चौधरी की बेटी शिवानी कुमारी(19) के रूप में हुई है। वहीं लड़के की पहचान रजौन थाना क्षेत्र के महादा गांव निवासी मंटू शाह के बेटे गुलशन कुमार(26) के रूप में हुई है। एक साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग शिवानी कुमारी और मंटू शाह में एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों ने शादी का फैसला किया था, लेकिन बाद में लड़का किसी कारणवश पीछे हटने लगा। इसके बाद लड़की पक्ष ने रजौन थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि लड़का शादी से मुकर रहा है और लेन-देन के मुद्दे पर पीछे हट गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुखिया प्रतिनिधि टिंकू सिंह ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने दोनों पक्षों को एक साथ बैठाकर समझाया, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच सहमति बनी। अंततः सभी विवाह के लिए राजी हो गए। इसके उपरांत थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में दोनों की शादी विधि-विधान से संपन्न कराई गई। परिजन ने नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद विवाह समारोह में दोनों पक्षों के परिजन उपस्थित थे और उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। शादी के बाद दूल्हा अपनी पत्नी को अपने घर ले गया। मुखिया प्रतिनिधि टिंकू सिंह ने बताया कि यह विवाह दोनों की आपसी सहमति और परिवारों की मंजूरी से हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पक्ष को इस पर कोई आपत्ति नहीं है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी लोग काफी चर्चा कर रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *