पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के राजा पुल के पास शुक्रवार सुबह एक युवक की बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया है। सुबह परिजनों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान मानपुर निवासी 31 वर्षीय शिव शंकर चौहान के रूप में हुई है। शिव शंकर राजमिस्त्री का काम करते थे और पहले ऑटो भी चलाते थे। रात में घर से निकले, सुबह लाश मिली मृतक की पत्नी अर्चना देवी ने बताया कि, ‘परिवार में शादी का माहौल था। सुबह 2:00 तक मेहंदी वगैरह लगाकर वे सोए थे। इसी बीच सुबह 4:00 बजे मेरे पति शंकर चौहान चाय पीने के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।’ सुबह करीब 6 बजे परिजनों को सड़क किनारे एक शव मिलने की सूचना मिली। पत्नी अर्चना देवी अपने परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंची तो वहां शिव शंकर की लाश मिली। इसके बाद घर की खुशियां मातम में बदल गईं। रिश्तेदार बोले- शादी से पहले ही उजड़ गया घर मृतक के रिश्तेदार सुनील कुमार ने बताया कि, ‘बिहटा मंदिर में मेरे छोटे भाई की शादी होने वाली थी। मेरी बहन अर्चना रात में मेहंदी वगैरह लगाकर शादी की तैयारी कर रही थी। हम लोग खुशी-खुशी शादी में जाने वाले थे।सुबह जीजा चाय पीने के लिए निकले और उनकी हत्या कर दी गई। हम लोग की खुशी मातम में बदल गई है।’ घटना CCTV में कैद वारदात घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें 5 बदमाश और एक महिला शिव शंकर चौहान को गली से दौड़ाकर मारते पिटते नजर आ रहे हैं। हालांकि विवाद का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों ने बताया कि दूसरा मोहल्ले में हल्दी रसम चल रहा था। इसी गली में मारपीट पिटते वीडियो सामने आया है। इस घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें 5 बदमाश और एक महिला शिव शंकर चौहान को गली में दौड़ाकर मारते-पीटते नजर आ रहे हैं। हालांकि, विवाद की असली वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। परिजनों के मुताबिक, जिस इलाके में घटना हुई, वहां पास में हल्दी की रस्म चल रही थी और उसी दौरान यह वारदात हुई। दो मासूम बच्चों के सिर से उठा साया शिव शंकर राजमिस्त्री का काम करते थे और पहले ऑटो चलाते थे। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे, 5 साल का एक बेटा और 9 साल की बेटी हैं। घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जांच में जुटी पुलिस, FSL टीम मौके पर सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंची और अपने स्तर से छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों को समझा बूझाकर घटनास्थल से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के राजा पुल के पास शुक्रवार सुबह एक युवक की बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया है। सुबह परिजनों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान मानपुर निवासी 31 वर्षीय शिव शंकर चौहान के रूप में हुई है। शिव शंकर राजमिस्त्री का काम करते थे और पहले ऑटो भी चलाते थे। रात में घर से निकले, सुबह लाश मिली मृतक की पत्नी अर्चना देवी ने बताया कि, ‘परिवार में शादी का माहौल था। सुबह 2:00 तक मेहंदी वगैरह लगाकर वे सोए थे। इसी बीच सुबह 4:00 बजे मेरे पति शंकर चौहान चाय पीने के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।’ सुबह करीब 6 बजे परिजनों को सड़क किनारे एक शव मिलने की सूचना मिली। पत्नी अर्चना देवी अपने परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंची तो वहां शिव शंकर की लाश मिली। इसके बाद घर की खुशियां मातम में बदल गईं। रिश्तेदार बोले- शादी से पहले ही उजड़ गया घर मृतक के रिश्तेदार सुनील कुमार ने बताया कि, ‘बिहटा मंदिर में मेरे छोटे भाई की शादी होने वाली थी। मेरी बहन अर्चना रात में मेहंदी वगैरह लगाकर शादी की तैयारी कर रही थी। हम लोग खुशी-खुशी शादी में जाने वाले थे।सुबह जीजा चाय पीने के लिए निकले और उनकी हत्या कर दी गई। हम लोग की खुशी मातम में बदल गई है।’ घटना CCTV में कैद वारदात घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें 5 बदमाश और एक महिला शिव शंकर चौहान को गली से दौड़ाकर मारते पिटते नजर आ रहे हैं। हालांकि विवाद का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों ने बताया कि दूसरा मोहल्ले में हल्दी रसम चल रहा था। इसी गली में मारपीट पिटते वीडियो सामने आया है। इस घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें 5 बदमाश और एक महिला शिव शंकर चौहान को गली में दौड़ाकर मारते-पीटते नजर आ रहे हैं। हालांकि, विवाद की असली वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। परिजनों के मुताबिक, जिस इलाके में घटना हुई, वहां पास में हल्दी की रस्म चल रही थी और उसी दौरान यह वारदात हुई। दो मासूम बच्चों के सिर से उठा साया शिव शंकर राजमिस्त्री का काम करते थे और पहले ऑटो चलाते थे। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे, 5 साल का एक बेटा और 9 साल की बेटी हैं। घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जांच में जुटी पुलिस, FSL टीम मौके पर सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंची और अपने स्तर से छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों को समझा बूझाकर घटनास्थल से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।


