सहरसा में NSUI ने निकाला मशाल जुलूस:BPSC TRE-4 नोटिफिकेशन, छात्र नेताओं की रिहाई की मांग

सहरसा में NSUI ने निकाला मशाल जुलूस:BPSC TRE-4 नोटिफिकेशन, छात्र नेताओं की रिहाई की मांग

सहरसा में बुधवार शाम भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने बीपीएससी टीआरई-4 (BPSC TRE-4) का नोटिफिकेशन जारी करने और छात्र हितों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक मनीष कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों ने शहर में मशाल जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यह मशाल जुलूस बुधवार शाम 6:00 बजे नगर निगम चौक से शुरू हुआ। यह थाना चौक और डी.बी. रोड होते हुए शंकर चौक पहुंचा। छात्रों ने हाथों में जलती मशालें और बैनर-पोस्टर लेकर ‘बीपीएससी नोटिफिकेशन जारी करो’ और ‘छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लो’ जैसे नारे लगाए। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप शंकर चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मनीष कुमार ने सरकार पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने बीपीएससी टीआरई-4 की अधिसूचना तत्काल जारी करने की मांग की। मनीष कुमार ने टीआरई-4 परीक्षा में पीटी (PT) और मेन्स (Mains) की नई बाध्यता को तुरंत समाप्त करने की अपील भी की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने पटना आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए छात्र नेताओं की बिना शर्त रिहाई और आंदोलनकारी 5,000 छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की। ”राज्य का युवा अपने हक के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर” मनीष कुमार ने कहा कि राज्य का युवा अपने हक के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर है। उन्होंने शांतिपूर्ण आंदोलन करने वाले छात्रों पर मुकदमे दर्ज करने और उन्हें जेल भेजने को अलोकतांत्रिक बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार समय रहते नोटिफिकेशन जारी नहीं करती और छात्रों पर से मुकदमे वापस नहीं लेती, तो यह आंदोलन सहरसा से लेकर पटना तक और भी उग्र होगा। इस मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में स्थानीय छात्र, अभ्यर्थी और एनएसयूआई के कार्यकर्ता शामिल हुए। जुलूस के दौरान स्थानीय पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रही। सहरसा में बुधवार शाम भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने बीपीएससी टीआरई-4 (BPSC TRE-4) का नोटिफिकेशन जारी करने और छात्र हितों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक मनीष कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों ने शहर में मशाल जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यह मशाल जुलूस बुधवार शाम 6:00 बजे नगर निगम चौक से शुरू हुआ। यह थाना चौक और डी.बी. रोड होते हुए शंकर चौक पहुंचा। छात्रों ने हाथों में जलती मशालें और बैनर-पोस्टर लेकर ‘बीपीएससी नोटिफिकेशन जारी करो’ और ‘छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लो’ जैसे नारे लगाए। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप शंकर चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मनीष कुमार ने सरकार पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने बीपीएससी टीआरई-4 की अधिसूचना तत्काल जारी करने की मांग की। मनीष कुमार ने टीआरई-4 परीक्षा में पीटी (PT) और मेन्स (Mains) की नई बाध्यता को तुरंत समाप्त करने की अपील भी की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने पटना आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए छात्र नेताओं की बिना शर्त रिहाई और आंदोलनकारी 5,000 छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की। ”राज्य का युवा अपने हक के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर” मनीष कुमार ने कहा कि राज्य का युवा अपने हक के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर है। उन्होंने शांतिपूर्ण आंदोलन करने वाले छात्रों पर मुकदमे दर्ज करने और उन्हें जेल भेजने को अलोकतांत्रिक बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार समय रहते नोटिफिकेशन जारी नहीं करती और छात्रों पर से मुकदमे वापस नहीं लेती, तो यह आंदोलन सहरसा से लेकर पटना तक और भी उग्र होगा। इस मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में स्थानीय छात्र, अभ्यर्थी और एनएसयूआई के कार्यकर्ता शामिल हुए। जुलूस के दौरान स्थानीय पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रही।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *