शेखपुरा में बरबीघा थाना क्षेत्र के सर्वा गांव में बुधवार दोपहर बाद बिजली के ट्रांसफार्मर के अर्थिंग तार की चपेट में आने से एक 60 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सर्वा गांव निवासी स्वर्गीय शिवनंदन प्रसाद सिंह के पुत्र अशोक कुमार शर्मा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि अशोक कुमार शर्मा अपने घर के समीप झाड़ू लगाकर साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान वह बिजली ट्रांसफार्मर से निकले एक अर्थिंग तार के संपर्क में आ गए, जिसमें पहले से करंट प्रवाहित हो रहा था। इलाज के दौरान हुई मौत घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और उन्हें तुरंत बरबीघा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर बरबीघा थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। हेडमास्टर पद से सेवानिवृत्त हुए थे परिजनों के अनुसार, अशोक कुमार शर्मा लगभग दो माह पूर्व लखीसराय जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय नंदनामा से हेडमास्टर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद वह गांव में रहकर खेती-बाड़ी और मवेशियों की देखभाल कर रहे थे। साफ-सफाई के दौरान ही यह हादसा हुआ। उनके परिवार में एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। थाना अध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत प्राप्त होने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा में बरबीघा थाना क्षेत्र के सर्वा गांव में बुधवार दोपहर बाद बिजली के ट्रांसफार्मर के अर्थिंग तार की चपेट में आने से एक 60 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सर्वा गांव निवासी स्वर्गीय शिवनंदन प्रसाद सिंह के पुत्र अशोक कुमार शर्मा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि अशोक कुमार शर्मा अपने घर के समीप झाड़ू लगाकर साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान वह बिजली ट्रांसफार्मर से निकले एक अर्थिंग तार के संपर्क में आ गए, जिसमें पहले से करंट प्रवाहित हो रहा था। इलाज के दौरान हुई मौत घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और उन्हें तुरंत बरबीघा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर बरबीघा थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। हेडमास्टर पद से सेवानिवृत्त हुए थे परिजनों के अनुसार, अशोक कुमार शर्मा लगभग दो माह पूर्व लखीसराय जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय नंदनामा से हेडमास्टर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद वह गांव में रहकर खेती-बाड़ी और मवेशियों की देखभाल कर रहे थे। साफ-सफाई के दौरान ही यह हादसा हुआ। उनके परिवार में एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। थाना अध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत प्राप्त होने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


