नीले नहीं, अब ‘हरे ड्रम’ में मिला प्रेमी का शव; मुंबई में मेहजबीन ने भाई और पति संग मिलकर की हत्या

नीले नहीं, अब ‘हरे ड्रम’ में मिला प्रेमी का शव; मुंबई में मेहजबीन ने भाई और पति संग मिलकर की हत्या

Mumbai Crime News: मुंबई के पास मुंब्रा इलाके में एक बेहद सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। एक महिला ने अपने ही प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया और इस खौफनाक वारदात में उसका साथ उसके पति और भाई ने दिया। पुलिस ने इस अनसुलझे मर्डर केस की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी महिला और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

इस दुखद कहानी की शुरुआत 3 अप्रैल 2026 को हुई, जब मुंब्रा का रहने वाला अरबाज मकसूद अली खान अपने घर से काम के लिए निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं आया, तो चिंतित परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। हार मानकर पिता ने मुंब्रा पुलिस स्टेशन में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

मोबाइल लोकेशन और प्रेमिका के कनेक्शन ने खोला राज

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंब्रा पुलिस ने जब तकनीकी जांच शुरू की, तो अरबाज के मोबाइल की आखिरी लोकेशन वर्सोवा इलाके में मिली। हैरानी की बात यह थी कि उसकी प्रेमिका मेहजबीन शेख की लोकेशन भी उसी समय उसी इलाके में पाई गई। संदेह होने पर पुलिस ने मेहजबीन को हिरासत में लिया। पहले तो वह पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन सख्ती बरतने पर उसने सारा सच उगल दिया।

पैसे का लालच और बेदर्दी से हत्या

मेहजबीन ने कबूल किया कि उसने अपने पति हसन, भाई तारिक शेख और एक दोस्त मुजम्मल के साथ मिलकर अरबाज की हत्या की साजिश रची थी। उन्होंने अरबाज को पैसों के बहाने वर्सोवा बुलाया। जब उनकी पैसों की मांग पूरी नहीं हुई, तो आरोपियों ने अरबाज के हाथ बांध दिए और प्लास्टिक के पाइप से उसे तब तक पीटा जब तक उसकी जान नहीं निकल गई।

सबूत मिटाने के लिए ड्रम का इस्तेमाल

हत्या के बाद आरोपियों ने बड़ी चालाकी से शव को एक हरे रंग के प्लास्टिक ड्रम में भरा और उसे मुंब्रा के एक सुनसान नाले में फेंक दिया। उन्हें लगा कि शव कभी नहीं मिलेगा, लेकिन पुलिस की तकनीकी दक्षता ने इस ‘ब्लाइंड मर्डर’ का पर्दाफाश कर दिया।

एक यूजर्स के द्वारा शेयर किया गया पोस्ट

गिरफ्तारी और फरार आरोपियों की तलाश

मुंब्रा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मेहजबीन शेख और उसके भाई तारिक शेख को सलाखों के पीछे भेज दिया है। हालांकि, महिला का पति हसन और उसका साथी मुजम्मल पठान अभी भी फरार हैं। पुलिस ने हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *