कटिहार नगर थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान भारी मात्रा में विदेशी और देसी शराब बरामद की गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर नगर थाना क्षेत्र के कोरिया पट्टी इलाके में की गई। पुलिस द्वारा चलाए गए सघन छापेमारी अभियान में कुल 125 लीटर से अधिक शराब जब्त की गई। बरामद शराब में लगभग 113.3 लीटर विदेशी शराब और 12 लीटर देसी शराब शामिल है। अभियान को सफल बनाने के लिए डॉग स्क्वॉड टीम की भी मदद ली गई, जिसने संदिग्ध ठिकानों तक पहुंचने में सहायता की। कई तस्कर शराब छोड़कर मौके से फरार छापेमारी का नेतृत्व नगर थाना प्रभारी राज कुमार कर रहे थे। पुलिस टीम के इलाके में पहुंचते ही शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया और कई तस्कर शराब छोड़कर मौके से फरार हो गए। तलाशी के दौरान पुलिस को घटनास्थल से लावारिस हालत में तीन बैग मिले, जिनमें भारी मात्रा में शराब रखी गई थी। अवैध शराब और नशे के खिलाफ अभियान चलाया पुलिस ने मौके से तीन लावारिस बाइक भी जब्त की हैं। आशंका जताई जा रही है कि इन वाहनों का इस्तेमाल शराब तस्करी में किया जा रहा था। नगर थाना प्रभारी राज कुमार ने बताया कि जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। फरार कारोबारियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस छापेमारी अभियान में पुलिस पदाधिकारी और जवानों की टीम शामिल रही। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। कटिहार नगर थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान भारी मात्रा में विदेशी और देसी शराब बरामद की गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर नगर थाना क्षेत्र के कोरिया पट्टी इलाके में की गई। पुलिस द्वारा चलाए गए सघन छापेमारी अभियान में कुल 125 लीटर से अधिक शराब जब्त की गई। बरामद शराब में लगभग 113.3 लीटर विदेशी शराब और 12 लीटर देसी शराब शामिल है। अभियान को सफल बनाने के लिए डॉग स्क्वॉड टीम की भी मदद ली गई, जिसने संदिग्ध ठिकानों तक पहुंचने में सहायता की। कई तस्कर शराब छोड़कर मौके से फरार छापेमारी का नेतृत्व नगर थाना प्रभारी राज कुमार कर रहे थे। पुलिस टीम के इलाके में पहुंचते ही शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया और कई तस्कर शराब छोड़कर मौके से फरार हो गए। तलाशी के दौरान पुलिस को घटनास्थल से लावारिस हालत में तीन बैग मिले, जिनमें भारी मात्रा में शराब रखी गई थी। अवैध शराब और नशे के खिलाफ अभियान चलाया पुलिस ने मौके से तीन लावारिस बाइक भी जब्त की हैं। आशंका जताई जा रही है कि इन वाहनों का इस्तेमाल शराब तस्करी में किया जा रहा था। नगर थाना प्रभारी राज कुमार ने बताया कि जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। फरार कारोबारियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस छापेमारी अभियान में पुलिस पदाधिकारी और जवानों की टीम शामिल रही। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।


