जहानाबाद में नया पुलिस चेक पोस्ट:SP-विधायक ने किया उद्घाटन, कहा- लोगों की सुरक्षा पर रहेगा फोकस, जिले में 2 और चेक पोस्ट बनेंगे

जहानाबाद में नया पुलिस चेक पोस्ट:SP-विधायक ने किया उद्घाटन, कहा- लोगों की सुरक्षा पर रहेगा फोकस, जिले में 2 और चेक पोस्ट बनेंगे

जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के झुनकी गांव के पास एक नए पुलिस चेक पोस्ट का उद्घाटन किया गया। पुलिस अधीक्षक (SP) अपराजिता लोहान और स्थानीय विधायक ऋतुराज शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। यह चेक पोस्ट आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपराधों पर नियंत्रण पाने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। एसपी अपराजिता लोहान ने बताया कि इस स्थान पर पुलिस चेक पोस्ट की मांग लंबे समय से की जा रही थी। विधायक ऋतुराज शर्मा भी इस दिशा में लगातार प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में छोटी-मोटी आपराधिक घटनाएं अक्सर होती रहती थीं, जिससे लोगों को परेशानी होती थी और लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस चेक पोस्ट से अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी और आम लोगों को काफी सुविधा होगी। जहां जरूरत होगी, वहां चेकपोस्ट बनाए जाएंगे
एसपी ने यह भी जानकारी दी कि पूरे जिले में ऐसे तीन चेक पोस्ट बनाए जाएंगे, जिनमें से एक काको और दूसरा टेहटा थाना क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की कि किसी भी समस्या की स्थिति में वे चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। चेक पोस्ट पर दो मोटरसाइकिलें और एक प्रभारी सहित पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसका संचालन घोसी थाना की देखरेख में होगा। आम यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी
स्थानीय विधायक ऋतुराज शर्मा ने बताया कि उनके चुनाव जीतने के बाद से ही जनता इस जगह पर पुलिस चेक पोस्ट बनाने की मांग कर रही थी। उन्होंने पूर्व गृह मंत्री चौधरी से मिलकर इस मांग को उठाया था, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया। विधायक ने कहा कि इस चेक पोस्ट से आम यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी, क्योंकि पहले अपराधियों द्वारा इस जगह घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि जहां और जरूरत होगी, वहां भी ऐसे चेक पोस्ट बनाए जाएंगे। विधायक शर्मा ने जोर देकर कहा कि जनता की सुरक्षा उनकी सरकार की पहली उपलब्धि है। उन्होंने नए पुलिस कप्तान द्वारा जिले में लगातार किए जा रहे अपराध नियंत्रण प्रयासों की भी सराहना की। इस अवसर पर एसडीपीओ संजीव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार, थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार, जदयू नेता राजीव नयन शर्मा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के झुनकी गांव के पास एक नए पुलिस चेक पोस्ट का उद्घाटन किया गया। पुलिस अधीक्षक (SP) अपराजिता लोहान और स्थानीय विधायक ऋतुराज शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। यह चेक पोस्ट आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपराधों पर नियंत्रण पाने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। एसपी अपराजिता लोहान ने बताया कि इस स्थान पर पुलिस चेक पोस्ट की मांग लंबे समय से की जा रही थी। विधायक ऋतुराज शर्मा भी इस दिशा में लगातार प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में छोटी-मोटी आपराधिक घटनाएं अक्सर होती रहती थीं, जिससे लोगों को परेशानी होती थी और लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस चेक पोस्ट से अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी और आम लोगों को काफी सुविधा होगी। जहां जरूरत होगी, वहां चेकपोस्ट बनाए जाएंगे
एसपी ने यह भी जानकारी दी कि पूरे जिले में ऐसे तीन चेक पोस्ट बनाए जाएंगे, जिनमें से एक काको और दूसरा टेहटा थाना क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की कि किसी भी समस्या की स्थिति में वे चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। चेक पोस्ट पर दो मोटरसाइकिलें और एक प्रभारी सहित पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसका संचालन घोसी थाना की देखरेख में होगा। आम यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी
स्थानीय विधायक ऋतुराज शर्मा ने बताया कि उनके चुनाव जीतने के बाद से ही जनता इस जगह पर पुलिस चेक पोस्ट बनाने की मांग कर रही थी। उन्होंने पूर्व गृह मंत्री चौधरी से मिलकर इस मांग को उठाया था, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया। विधायक ने कहा कि इस चेक पोस्ट से आम यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी, क्योंकि पहले अपराधियों द्वारा इस जगह घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि जहां और जरूरत होगी, वहां भी ऐसे चेक पोस्ट बनाए जाएंगे। विधायक शर्मा ने जोर देकर कहा कि जनता की सुरक्षा उनकी सरकार की पहली उपलब्धि है। उन्होंने नए पुलिस कप्तान द्वारा जिले में लगातार किए जा रहे अपराध नियंत्रण प्रयासों की भी सराहना की। इस अवसर पर एसडीपीओ संजीव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार, थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार, जदयू नेता राजीव नयन शर्मा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *