बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) की ओर से आयोजित ITI-2026 एग्जाम शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। बेगूसराय जिला मुख्यालय के अलग-अलग केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में छात्र पहुंचे थे। दोपहर बाद जैसे ही परीक्षा समाप्त हुई, शहर की सड़कों से लेकर रेलवे स्टेशन तक अचानक परीक्षार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अपने-अपने गंतव्य और घरों को लौटने के लिए रेलवे स्टेशन पर हजारों की तादाद में छात्र पहुंच गए, जिससे देखते ही देखते स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर भीड़ जमा हो गई। स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़ इतनी अत्यधिक हो गई कि पैर रखने तक की जगह नहीं बची। ट्रेनों के आते ही छात्र डिब्बों में चढ़ने के लिए जद्दोजहद करने लगे। इस अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) तुरंत एक्शन मोड में आ गई। रेलवे पुलिस ने संभाला मोर्चा आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मुस्तैदी के साथ भीड़ को नियंत्रित किया गया है। स्टेशन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में परीक्षार्थियों की भारी भीड़ देखी गई। जनरल बोगियों से लेकर स्लीपर कोच तक छात्रों से खचाखच भरे नजर आए। आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने प्लेटफॉर्म पर कतारबद्ध तरीके से छात्रों को ट्रेनों में चढ़ाया, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा नहीं हो सकी। सुरक्षा बलों की ओर से लगातार लाउडस्पीकर के माध्यम से छात्रों से धैर्य बनाए रखने और चलती ट्रेन में न चढ़ने की अपील की जा रही थी। सुरक्षा बल लगातार हर प्लेटफॉर्म पर पैनी नजर बनाए हुए थे। भीड़ के बावजूद स्टेशन पर स्थिति नियंत्रण में रही। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) की ओर से आयोजित ITI-2026 एग्जाम शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। बेगूसराय जिला मुख्यालय के अलग-अलग केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में छात्र पहुंचे थे। दोपहर बाद जैसे ही परीक्षा समाप्त हुई, शहर की सड़कों से लेकर रेलवे स्टेशन तक अचानक परीक्षार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अपने-अपने गंतव्य और घरों को लौटने के लिए रेलवे स्टेशन पर हजारों की तादाद में छात्र पहुंच गए, जिससे देखते ही देखते स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर भीड़ जमा हो गई। स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़ इतनी अत्यधिक हो गई कि पैर रखने तक की जगह नहीं बची। ट्रेनों के आते ही छात्र डिब्बों में चढ़ने के लिए जद्दोजहद करने लगे। इस अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) तुरंत एक्शन मोड में आ गई। रेलवे पुलिस ने संभाला मोर्चा आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मुस्तैदी के साथ भीड़ को नियंत्रित किया गया है। स्टेशन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में परीक्षार्थियों की भारी भीड़ देखी गई। जनरल बोगियों से लेकर स्लीपर कोच तक छात्रों से खचाखच भरे नजर आए। आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने प्लेटफॉर्म पर कतारबद्ध तरीके से छात्रों को ट्रेनों में चढ़ाया, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा नहीं हो सकी। सुरक्षा बलों की ओर से लगातार लाउडस्पीकर के माध्यम से छात्रों से धैर्य बनाए रखने और चलती ट्रेन में न चढ़ने की अपील की जा रही थी। सुरक्षा बल लगातार हर प्लेटफॉर्म पर पैनी नजर बनाए हुए थे। भीड़ के बावजूद स्टेशन पर स्थिति नियंत्रण में रही।


