शेखपुरा में कांग्रेस की संगठन मीटिंग:बूथ से पंचायत स्तर तक पार्टी मजबूत करने पर जोर, संगठन सृजन अभियान को गांव-गांव पहुंचाने की तैयारी

शेखपुरा में कांग्रेस की संगठन मीटिंग:बूथ से पंचायत स्तर तक पार्टी मजबूत करने पर जोर, संगठन सृजन अभियान को गांव-गांव पहुंचाने की तैयारी

शेखपुरा में जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन मजबूती को लेकर एक बैठक की। यह बैठक रविवार को शहर के स्टेशन रोड स्थित आजाद हिंद आश्रम जिला पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। इसमें कांग्रेस के जिला प्रभारी गुड्डू पासवान और हरेंद्र सिंह शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंदी यादव ने की। पार्टी के जिला प्रभारी गुड्डू पासवान ने बताया कि पूरे बिहार में संगठन सृजन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शेखपुरा जिले में भी जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। गांव-गांव तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा
पत्रकारों से बात करते हुए गुड्डू पासवान ने कहा कि शेखपुरा कभी कांग्रेस का मजबूत गढ़ रहा है, जहां से कांग्रेस प्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हालांकि, बीते कुछ वर्षों में संगठन कमजोर हुआ है, लेकिन अब इसे फिर से मजबूत करने के लिए रणनीति तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि बूथ स्तर तक कमेटियों को सक्रिय करने और संगठन सृजन अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की किसान और मजदूर विरोधी नीतियों की आलोचना की गई। इस अवसर पर पार्टी नेता जितेंद्र नाथ, राहुल कुमार, श्रवण कुमार सिंह, प्रेम कुमार गुप्ता, शंकर प्रसाद उर्फ भैया जी, पूर्व मुखिया राजेश रंजन उर्फ गुरु जी, अशोक सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। शेखपुरा में जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन मजबूती को लेकर एक बैठक की। यह बैठक रविवार को शहर के स्टेशन रोड स्थित आजाद हिंद आश्रम जिला पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। इसमें कांग्रेस के जिला प्रभारी गुड्डू पासवान और हरेंद्र सिंह शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंदी यादव ने की। पार्टी के जिला प्रभारी गुड्डू पासवान ने बताया कि पूरे बिहार में संगठन सृजन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शेखपुरा जिले में भी जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। गांव-गांव तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा
पत्रकारों से बात करते हुए गुड्डू पासवान ने कहा कि शेखपुरा कभी कांग्रेस का मजबूत गढ़ रहा है, जहां से कांग्रेस प्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हालांकि, बीते कुछ वर्षों में संगठन कमजोर हुआ है, लेकिन अब इसे फिर से मजबूत करने के लिए रणनीति तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि बूथ स्तर तक कमेटियों को सक्रिय करने और संगठन सृजन अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की किसान और मजदूर विरोधी नीतियों की आलोचना की गई। इस अवसर पर पार्टी नेता जितेंद्र नाथ, राहुल कुमार, श्रवण कुमार सिंह, प्रेम कुमार गुप्ता, शंकर प्रसाद उर्फ भैया जी, पूर्व मुखिया राजेश रंजन उर्फ गुरु जी, अशोक सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *