गैस सिलेंडर दिलाने के बहाने खेत में ले गया पड़ोसी, फिर दोस्त संग किया गैंगरेप; वीडियो बनाकर 2 दिन तक किया ब्लैकमेल

गैस सिलेंडर दिलाने के बहाने खेत में ले गया पड़ोसी, फिर दोस्त संग किया गैंगरेप; वीडियो बनाकर 2 दिन तक किया ब्लैकमेल

Modinagar Gangrape Case: गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में एक युवती के साथ गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवती को गैस सिलेंडर दिलाने के बहाने खेत में ले गए। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि आरोपियों ने युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर दो दिन तक ब्लैकमेल करते रहे। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जानिए पूरा घटनाक्रम

जानकारी के अनुसार, भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव में रहने वलाी युवती के घर में गैस सिलेंडर खत्म हो गया था। युवती ने यह बात पड़ोस में रहने वाले 40 साल के अरविंद कुमार को बताई। आरोप है कि अरविंद शुक्रवार दोपहर युवती को सिलेंडर दिलाने का कहकर अपने साथ ले गया। लेकिन सिलेंडर दिलाने की जगह वह युवती को गांव के पास ईख के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसी दौरान वहां उसी गांव का रहने वाला पंकज भी पहुंच गया। आरोप है कि उसने घटना का वीडियो बना लिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। युवती के विरोध के बावजूद पंकज ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह पीड़िता वहां से निकलकर घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई।

पुलिस जांच जारी

घटना के बाद युवती अपने परिवार वालों के साथ भोजपुर थाने पहुंची और पुलिस को पूरी बात बताई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया। मोदीनगर के एसीपी ने बताया कि युवती का मेडिकल कराया गया है और मजिस्ट्रेट के सामने उसके बयान भी दर्ज करवाए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में अरविंद कुमार और पंकज नाम के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अब पूरे मामले की जांच का जा रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि आरोपियों ने जो वीडियो बनाया था, उसे कहीं किसी और को भेजा या वायरल तो नहीं किया।

ऐसे ही और मामले आए सामने

इसी क्षेत्र से जुड़े एक अन्य मामले में पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी काफी समय से किशोरी को ब्लैकमेल कर रहा था। वहीं, निवाड़ी थाना क्षेत्र से एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज करवाई हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *