पति के निधन के बाद टूट गई थीं नीतू कपूर, बिना शराब पिए नींद नहीं आती थी! बयां किया दर्द

Neetu Kapoor reacts to horrible’ trolling : एक्ट्रेस नीतू कपूर ने पति ऋषि कपूर के निधन के बाद अपनी जिंदगी के एक कठिन दौर को पार कर, 9 साल बाद फिल्म ‘जुग जुग जियो’ से एक्टिंग में वापसी की। हालांकि, उनकी इस वापसी का वेलकम नहीं हुआ, बल्कि सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। कई लोग ये सवाल उठाने लगे कि उन्होंने अपने गहरे दुख के बाद काम पर इतनी जल्दी कैसे लौट आईं। नीतू ने हाल ही में सोहा अली खान के यूट्यूब शो ‘ऑल अबाउट हर’ में इस विषय पर खुलकर अपनी बात कही।

मैं बहुत बुरी हालत में थी-नीतू कपूर

शो के दौरान नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ थीं। नीतू ने बताया कि ऋषि के जाने के बाद वो मानसिक रूप से टूट चुकी थीं। उन्होंने कहा, “मैं बहुत बुरी हालत में थी। जब लोग कहते थे कि ‘ओह, वो चले गए और वह काम पर लग गईं’, तो मुझे बहुत दुख होता था। वे नहीं जानते कि मैंने ऐसा क्यों किया।”

यहीं नहीं नीतू कपूर ने ये भी बताया कि करण जौहर ने उन्हें काम पर कमबैक आने के लिए प्रेरित किया और फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की शूटिंग के दौरान वो बहुत नर्वस थीं, लेकिन इस अनुभव ने उन्हें और स्ट्रॉग बनाया। साथ ही, उन्होंने अपनी जिंदगी का मंत्र शेयर किया, “सानू की (हमें क्यों परेशान होना चाहिए?)” और “तौनू की (आप क्यों परेशान होते हैं?)”।

67 वर्ष की आयु में कैंसर के कारण दुनिया को अलविदा कह दिया

ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी की बात करें तो, 22 जनवरी 1980 को हुई थी और उनके दो बच्चे हैं- रिद्धिमा कपूर साहनी और रणबीर कपूर। ये जोड़ी 1970 और 1980 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में साथ नजर आई और फिल्मों के साथ-साथ प्यार से भी दर्शकों को प्रेरित किया।

बता दें, ऋषि कपूर को 2018 में ल्यूकेमिया का पता चला था। इसके बाद उन्होंने इलाज के लिए न्यूयॉर्क में करीब 1 साल बिताया और 2019 में भारत लौटने के बाद उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया, लेकिन सेहत खराब होने के कारण उन्हें दिसंबर 2019 में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा और लास्ट में 30 अप्रैल 2020 को उन्होंने 67 वर्ष की आयु में कैंसर के कारण दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी अंतिम फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ उनकी मृत्यु के बाद 2022 में रिलीज हुई। अब नीतू कपूर ने अपनी जिंदगी के इस कठिन सफर को पार कर एक बार फिर अपने काम में वापसी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *