अररिया जिले में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित नीट (यूजी) 2026 परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर कुल 1896 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1836 उपस्थित हुए, जबकि 60 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी विनोद दूहन के दिशा-निर्देश पर जिला प्रशासन ने परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की थीं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा और नकल-रोकथाम पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए थे। परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी गई
सभी छह केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। परीक्षा केंद्रों के आसपास और अंदर सख्त सुरक्षा व्यवस्था अपनाई गई। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड और फोटो पहचान पत्रों का कड़ाई से सत्यापन किया गया। मेटल डिटेक्टर और हैंड हेल्ड डिवाइस से गहन जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी गई। मोबाइल फोन, घड़ी, बैग जैसी प्रतिबंधित वस्तुओं को जमा कराने की भी व्यवस्था थी। अभ्यर्थियों ने भी व्यवस्थाओं पर संतोष जताया
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्राधीक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और अन्य पदाधिकारी पूरे समय सक्रिय रहे और परीक्षा की निरंतर निगरानी की। जिला प्रशासन ने चिकित्सा टीम, एंबुलेंस, पेयजल, बिजली व्यवस्था और परिवहन की भी पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की थी। जिलाधिकारी विनोद दूहन ने परीक्षा के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त किया और सभी अधिकारियों, पुलिस कर्मियों तथा NTA टीम के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिले में नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। अभ्यर्थियों ने भी व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। अररिया जिले में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित नीट (यूजी) 2026 परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर कुल 1896 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1836 उपस्थित हुए, जबकि 60 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी विनोद दूहन के दिशा-निर्देश पर जिला प्रशासन ने परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की थीं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा और नकल-रोकथाम पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए थे। परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी गई
सभी छह केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। परीक्षा केंद्रों के आसपास और अंदर सख्त सुरक्षा व्यवस्था अपनाई गई। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड और फोटो पहचान पत्रों का कड़ाई से सत्यापन किया गया। मेटल डिटेक्टर और हैंड हेल्ड डिवाइस से गहन जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी गई। मोबाइल फोन, घड़ी, बैग जैसी प्रतिबंधित वस्तुओं को जमा कराने की भी व्यवस्था थी। अभ्यर्थियों ने भी व्यवस्थाओं पर संतोष जताया
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्राधीक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और अन्य पदाधिकारी पूरे समय सक्रिय रहे और परीक्षा की निरंतर निगरानी की। जिला प्रशासन ने चिकित्सा टीम, एंबुलेंस, पेयजल, बिजली व्यवस्था और परिवहन की भी पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की थी। जिलाधिकारी विनोद दूहन ने परीक्षा के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त किया और सभी अधिकारियों, पुलिस कर्मियों तथा NTA टीम के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिले में नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। अभ्यर्थियों ने भी व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।


