सहरसा पुलिस ने पस्तपार थाना क्षेत्र में 16 अप्रैल को हुई उषा देवी हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ने ही उषा देवी की हत्या की थी। मृतका की पहचान पस्तपार थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 निवासी लड्डू कुमार मंडल की 30 वर्षीय पत्नी उषा देवी के रूप में हुई थी। एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि 16 अप्रैल को उषा देवी लापता हुई जिसकी शिकायत 17 अप्रैल को उसके पिता ने गुमशुदी का FIR थाने मे लिखाया। जिसके बाद 17 अप्रैल को उषा देवी का शव घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर मकई के खेत में लावारिस हालत में मिला था। आरोपी मोहम्मद शाहिद को हिरासत मे लिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सहरसा पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार के नेतृत्व में एक जांच टीम गठित की गई। इस टीम ने 2 मई को छापेमारी कर पस्तपार थाना क्षेत्र के लहोना गांव से आरोपी मोहम्मद शाहिद को हिरासत मे लिया। कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था पूछताछ के दौरान आरोपी मोहम्मद शाहिद ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उषा देवी के साथ उसका कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उषा देवी लगातार उससे पैसे की मांग कर रही थी और रिश्ते की सच्चाई परिवार को बताने की धमकी दे रही थी। इसी वजह से उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। एसडीपीओ आलोक कुमार ने यह भी बताया कि आरोपी मोहम्मद शाहिद का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। सहरसा जिले के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ लूट, डकैती, चोरी और हत्या जैसे 7 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल उषा देवी हत्याकांड मामले में रविवार की शाम आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। सहरसा पुलिस ने पस्तपार थाना क्षेत्र में 16 अप्रैल को हुई उषा देवी हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ने ही उषा देवी की हत्या की थी। मृतका की पहचान पस्तपार थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 निवासी लड्डू कुमार मंडल की 30 वर्षीय पत्नी उषा देवी के रूप में हुई थी। एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि 16 अप्रैल को उषा देवी लापता हुई जिसकी शिकायत 17 अप्रैल को उसके पिता ने गुमशुदी का FIR थाने मे लिखाया। जिसके बाद 17 अप्रैल को उषा देवी का शव घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर मकई के खेत में लावारिस हालत में मिला था। आरोपी मोहम्मद शाहिद को हिरासत मे लिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सहरसा पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार के नेतृत्व में एक जांच टीम गठित की गई। इस टीम ने 2 मई को छापेमारी कर पस्तपार थाना क्षेत्र के लहोना गांव से आरोपी मोहम्मद शाहिद को हिरासत मे लिया। कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था पूछताछ के दौरान आरोपी मोहम्मद शाहिद ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उषा देवी के साथ उसका कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उषा देवी लगातार उससे पैसे की मांग कर रही थी और रिश्ते की सच्चाई परिवार को बताने की धमकी दे रही थी। इसी वजह से उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। एसडीपीओ आलोक कुमार ने यह भी बताया कि आरोपी मोहम्मद शाहिद का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। सहरसा जिले के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ लूट, डकैती, चोरी और हत्या जैसे 7 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल उषा देवी हत्याकांड मामले में रविवार की शाम आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।


