NEET-UG 2026 रद्द होने के बाद सुसाइड का 5वां मामला सामने आया है। कर्नाटक के कलबुर्गी में एक NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने सुसाइड कर लिया। मरने वाली छात्रा की पहचान भाग्यश्री के रूप में हुई है। रविवार को भाग्यश्री के पिता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शायद उसके मन में दोबारा NEET एग्जाम देने को लेकर कुछ चल रहा था। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा। उन्होंने X पोस्ट में कहा- पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार को जवाबदेही तय करनी होगी। जब 22 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगा है, तब प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर चुप हैं। पिता बोले- हमें उसके दर्द और परेशानी के बारे में पता नहीं था उन्होंने कहा, भाग्यश्री का NEET एग्जाम अच्छा गया था। मैं किसी को दोष नहीं देता। हमें उसके दर्द और परेशानी के बारे में पता नहीं था। पुलिस के मुताबिक, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या की वजह भी अभी सामने नहीं आई है। मामला दर्ज कर जांच शुरू हो गई है। अब तक 5 स्टूडेंट्स ने किया सुसाइड 12 मई को परीक्षा रद्द की गई, 21 जून को री-एग्जाम होगा NEET-UG परीक्षा 3 मई को देश के 551 शहरों और विदेश के 14 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। इसमें करीब 23 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। NTA के अनुसार 7 मई की शाम परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना मिली थी। इसके बाद मामला केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा गया। 12 मई को परीक्षा रद्द की गई और री-एग्जाम का फैसला लिया गया। NEET मामले में अब तक 11 अरेस्ट 3 मई को हुए NEET एग्जाम के बाद इसके पेपर लीक होने की खबर सामने आई। इस केस में दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे, लातूर और अहिल्यानगर से 11 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। संसद समिति के सामने पेश हुए NTA DG NEET परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोपों के बीच बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने संसदीय समिति के सामने पेश हए। बैठक में शिक्षा सचिव विनीत जोशी भी मौजूद रहे। समिति ने करीब पांच घंटे तक NEET-UG पेपर लीक मामले और परीक्षा प्रणाली में सुधार के उपायों पर चर्चा की। ————————— यह खबर भी पढ़ें NEET पेपर लीक की आरोपी फिजिक्स टीचर सस्पेंड:30 जून को रिटायरमेंट था; इस मामले में अब तक 11 अरेस्ट महाराष्ट्र के स्कूल सेठ हीरालाल सरस्वती प्रशाला ने सीनियर फिजिक्स लेक्चरर मनीषा संजय हवलदार को NEET पेपर लीक में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तारी के बाद तुरंत सस्पेंड कर दिया है। स्कूल सेक्रेटरी डॉ. सतीश गावड़े ने बताया कि मनीषा, 1992 से संस्थान में फिजिक्स की लेक्चरर हैं। उनके पास MSc, BEd की डिग्री है। वह 30 जून को रिटायर होने वाली हैं। पूरी खबर पढ़ें
कर्नाटक में NEET छात्रा ने आत्महत्या की:12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने जान दी; राहुल बोले- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक चैन से नहीं बैठेंगे


