Neeraj Chopra, Sumit Antil का ‘Mental Harassment’ का आरोप, द्रोणाचार्य अवार्डी Coach नवल सिंह बर्खास्त

Neeraj Chopra, Sumit Antil का ‘Mental Harassment’ का आरोप, द्रोणाचार्य अवार्डी Coach नवल सिंह बर्खास्त

खेल जगत में इन दिनों एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है, जहां दिग्गज खिलाड़ियों की शिकायत के बाद कड़ा कदम उठाया गया है। पैरा ओलंपिक समिति भारत ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच नवल सिंह को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है, जिसको लेकर खेल जगत में चर्चा तेज हो गई हैं।बता दें कि यह कार्रवाई नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल समेत कई खिलाड़ियों द्वारा मानसिक उत्पीड़न और अपमानजनक भाषा के आरोप लगाए जाने के बाद की गई हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार खिलाड़ियों ने आरोप लगाया कि कोच का व्यवहार लगातार अनुचित होता जा रहा था और इसका असर उनके मानसिक संतुलन और प्रदर्शन पर पड़ रहा था।गौरतलब है कि सुमित अंतिल ने इस मामले को औपचारिक रूप से भारतीय खेल प्राधिकरण के सामने उठाया था। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि कोच ने कई बार उनके और नीरज चोपड़ा के परिवारों तक को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, जो खेल भावना और पेशेवर मर्यादा के खिलाफ हैं।मौजूद जानकारी के अनुसार अंतिल ने यह भी आरोप लगाया कि कोच जानबूझकर अपने अपमानजनक संदेश रिकॉर्ड कर टीम प्रबंधन तक पहुंचाते थे, ताकि वह खिलाड़ियों तक पहुंचे। उन्होंने यह भी कहा कि समय के साथ स्थिति बिगड़ती गई और आखिरकार उन्हें शिकायत दर्ज कराने का फैसला लेना पड़ा हैं।इस पूरे मामले में नीरज चोपड़ा के साथ-साथ अन्य खिलाड़ी जैसे नवदीप सिंह और संदीप चौधरी ने भी समर्थन जताया है। बता दें कि सभी खिलाड़ियों ने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया हैं।गौरतलब है कि नवल सिंह को वर्ष 2015 में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था और वह फिलहाल खिलाड़ी सचिन यादव को प्रशिक्षण दे रहे थे। हालांकि इन आरोपों पर अब तक उनकी ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई हैं।इस मामले में आगे जांच की भी तैयारी की जा रही है, ताकि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो सके और खिलाड़ियों को सुरक्षित माहौल मिल सके। 

खेल जगत में इन दिनों एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है, जहां दिग्गज खिलाड़ियों की शिकायत के बाद कड़ा कदम उठाया गया है। पैरा ओलंपिक समिति भारत ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच नवल सिंह को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है, जिसको लेकर खेल जगत में चर्चा तेज हो गई हैं।
बता दें कि यह कार्रवाई नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल समेत कई खिलाड़ियों द्वारा मानसिक उत्पीड़न और अपमानजनक भाषा के आरोप लगाए जाने के बाद की गई हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार खिलाड़ियों ने आरोप लगाया कि कोच का व्यवहार लगातार अनुचित होता जा रहा था और इसका असर उनके मानसिक संतुलन और प्रदर्शन पर पड़ रहा था।
गौरतलब है कि सुमित अंतिल ने इस मामले को औपचारिक रूप से भारतीय खेल प्राधिकरण के सामने उठाया था। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि कोच ने कई बार उनके और नीरज चोपड़ा के परिवारों तक को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, जो खेल भावना और पेशेवर मर्यादा के खिलाफ हैं।
मौजूद जानकारी के अनुसार अंतिल ने यह भी आरोप लगाया कि कोच जानबूझकर अपने अपमानजनक संदेश रिकॉर्ड कर टीम प्रबंधन तक पहुंचाते थे, ताकि वह खिलाड़ियों तक पहुंचे। उन्होंने यह भी कहा कि समय के साथ स्थिति बिगड़ती गई और आखिरकार उन्हें शिकायत दर्ज कराने का फैसला लेना पड़ा हैं।
इस पूरे मामले में नीरज चोपड़ा के साथ-साथ अन्य खिलाड़ी जैसे नवदीप सिंह और संदीप चौधरी ने भी समर्थन जताया है। बता दें कि सभी खिलाड़ियों ने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया हैं।
गौरतलब है कि नवल सिंह को वर्ष 2015 में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था और वह फिलहाल खिलाड़ी सचिन यादव को प्रशिक्षण दे रहे थे। हालांकि इन आरोपों पर अब तक उनकी ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई हैं।
इस मामले में आगे जांच की भी तैयारी की जा रही है, ताकि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो सके और खिलाड़ियों को सुरक्षित माहौल मिल सके।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *