जरूरत की खबर- नौतपा में घर से निकलते हुए सावधान:ये 7 चीजें साथ रखें, 11 सावधानियां जरूर बरतें, इन 9 संकेतों को इग्नोर न करें

जरूरत की खबर- नौतपा में घर से निकलते हुए सावधान:ये 7 चीजें साथ रखें, 11 सावधानियां जरूर बरतें, इन 9 संकेतों को इग्नोर न करें

नौतपा के 9 दिन साल के सबसे गर्म दिन माने जाते हैं। इस दौरान तापमान 40-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। इस समय घर से बाहर निकलना रिस्की होता है। बहुत से लोगों को रोजमर्रा के काम, ऑफिस या जरूरी जिम्मेदारियों के कारण बाहर निकलना मजबूरी होती है। लेकिन इस दौरान जरा-सी लापरवाही से डीहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, थकान, कमजोरी और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि सही प्लानिंग, सतर्कता और हेल्दी आदतें अपनाकर नौतपा के असर को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसलिए ‘जरूरत की खबर’ में आज हम बात करेंगे कि नौतपा में बाहर निकलते समय किन बातों का ध्यान रखें। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: डॉ. अरविंद अग्रवाल, डायरेक्टर, इंटरनल मेडिसिन, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली सवाल- नौतपा में गर्मी क्यों बढ़ जाती है? जवाब- मई के आखिरी सप्ताह में सूर्य की किरणें भारत के बड़े हिस्से पर लगभग सीधी पड़ती हैं। इससे जमीन तेजी से गर्म होती है और तापमान बढ़ जाता है। सवाल- नौतपा में घर से बाहर निकलते हुए कौन-सी चीजें जरूर साथ रखें? जवाब- नौतपा की तेज गर्मी और लू से बचने के लिए बाहर निकलते समय कुछ जरूरी चीजें साथ रखें, ताकि शरीर हाइड्रेट रहे और धूप का असर कम हो। पूरी चेकलिस्ट ग्राफिक में देखिए- सवाल- नौतपा में बाहर निकलते समय किन बातों का ध्यान रखें? जवाब- नौतपा के दौरान बाहर निकलते समय सावधानी रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि तेज धूप और लू शरीर पर जल्दी असर डालती है। सही समय, सही तैयारी और थोड़ी सतर्कता हमें बड़ी समस्याओं से बचा सकती है। सभी सावधानियां ग्राफिक में देखिए- सवाल- नौतपा में घर से बाहर निकलने का सेफ समय क्या है? किस समय निकलने से बचना चाहिए? जवाब- नौतपा के दौरान सुबह 6 से 10 बजे और शाम 5 बजे के बाद बाहर निकलना सुरक्षित माना जाता है, क्योंकि इस समय धूप कम होती है। वहीं दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचना चाहिए, क्योंकि इस दौरान तापमान सबसे ज्यादा होता है और लू का रिस्क बढ़ जाता है। सवाल- नौतपा में बाइक पर या पैदल चलने वालों को क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? जवाब- बाइक राइडर्स और पैदल चलने वालों के लिए नौतपा के दौरान बाहर निकलना ज्यादा रिस्की होता है। इसलिए इन बातों का ध्यान रखें– पैदल चलने वालों के लिए बाइक चलाने वालों के लिए कॉमन सावधानियां सवाल- नौतपा में किन शरीरिक संकेतों को इग्नोर नहीं करना चाहिए? जवाब- नौतपा के दौरान कुछ शारीरिक संकेतों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। ये हीट एग्जॉशन या हीट स्ट्रोक की संकेत हो सकते हैं। सभी संकेत ग्राफिक में देखिए- सवाल- नौतपा में शरीर को हाइड्रेटेड कैसे रखें? जवाब- भीषण गर्मी में पसीने के जरिए शरीर से पानी और जरूरी मिनरल्स निकलते हैं। इसलिए सिर्फ पानी नहीं, इलेक्ट्रोलाइट्स लेना भी जरूरी है। सही हाइड्रेशन टिप्स ग्राफिक में देखिए- सवाल- नौतपा में बच्चों, बुजुर्गों का ख्याल कैसे रखें? जवाब- नौतपा की तेज गर्मी में बच्चों और बुजुर्गों का शरीर तापमान को जल्दी संतुलित नहीं कर पाता। ऐसे में उनके लिए अतिरिक्त सावधानी जरूरी है- बच्चों का ख्याल कैसे रखें- बुजुर्गों का ख्याल कैसे रखें- सवाल- नौतपा में लाइफस्टाइल में कौन से जरूरी बदलाव करें? जवाब- नौतपा में शरीर को तेज गर्मी, लू और डीहाइड्रेशन से बचाने के लिए लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करना जरूरी है। जैसेकि- …………………… जरूरत की ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- नौतपा में लू से बचें: शरीर को रखें कूल, सुबह खाएं ये 8 फल, ये 9 ड्रिंक्स शरीर को भीतर से रखेंगे ठंडा नौतपा के 9 दिनों में गर्मी अपने चरम पर होती है। इस दौरान तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच जाता है। इसका सीधा असर शरीर पर पड़ता है। तेज धूप, लू और हाई टेम्परेचर से थकान, डीहाइड्रेशन, चक्कर और हीट स्ट्रोक का रिस्क बढ़ जाता है। पूरी खबर पढ़िए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *