बिहार के मुजफ्फरपुर में एक प्राइवेट अस्पताल के ICU में आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 20 से ज्यादा लोग झुलस गए। इस पर अब कांग्रेस ने वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को घेरा है। बिहार कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन ने कहा कि, राज्य में इतनी बड़ी घटना हो जाती है और स्वास्थ्य मंत्री दिल्ली दौरे पर हैं। पूरे बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था ऐसे ही धराशायी है। इस बात को वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री को समझना चाहिए। बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था ICU में भर्ती डॉ. स्नेहाशीष वर्धन ने आगे कहा कि, बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पहले से ही CAG के रिपोर्ट के मुताबिक, ICU में भर्ती है। ऐसे में इस तरह के लापरवाही से अब मरीज जाए तो जाए कहां। बिहार में जहां एक ओर रेफर सिस्टम को सुधारने की बात हो रही है। जहां अस्पताल को बताया जा रहा है कि किस तरीके से काम कीजिए, ऐसे में इतनी बड़ी घटना अस्पताल में घटित हो जाती है। आखिर अस्पताल प्रशासन को एनओसी किसने दिया है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने जताया दुख मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में आगजनी की घटना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख जताया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में आग लगने से कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है। इस हादसे से प्रभावित परिवारों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।
उन्होंने बताया कि, जिला प्रशासन को घायल मरीजों की सुरक्षा एवं उपचार के लिए हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। राहत के कार्य युद्धस्तर पर चलाने के आदेश भी दिये गए हैं। इस दुखद घटना की जांच होगी। जिम्मेवारी तय होगी।
उन्होंने आगे लिखा कि, ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य, शक्ति और संबल प्रदान करें। शॉर्ट सर्किट से लगी आग, एसी में हुआ ब्लास्ट यह हादसा बुधवार रात करीब 3 बजे हुआ। आग शॉर्ट सर्किट से लगी। इसके बाद ICU में लगे एसी में ब्लास्ट हुआ। इसकी वजह से आग तेजी से फैली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड अस्पताल पहुंची और आग पर काबू पाया। लोगों ने मौके से स्टाफ के गायब होने का आरोप लगाया। परिजन अपने मरीजों को स्ट्रैचर से बाहर ले जाते दिखे। ICU वार्ड 5वीं फ्लोर पर है, जिसकी वजह से रेस्क्यू में दिक्कत आई। दमकलकर्मियों ने ICU और अस्पताल के दूसरे वार्डों में फंसे मरीजों को खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर बाहर निकाला। तीन मृतकों की पहचान हो गई है, जिनमें, गीता देवी, चंचला कुमारी, 57 साल के उदय कुमार, 30 साल के शशांक कुमार शामिल हैं। एक की पहचान नहीं हो पाई है। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक प्राइवेट अस्पताल के ICU में आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 20 से ज्यादा लोग झुलस गए। इस पर अब कांग्रेस ने वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को घेरा है। बिहार कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन ने कहा कि, राज्य में इतनी बड़ी घटना हो जाती है और स्वास्थ्य मंत्री दिल्ली दौरे पर हैं। पूरे बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था ऐसे ही धराशायी है। इस बात को वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री को समझना चाहिए। बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था ICU में भर्ती डॉ. स्नेहाशीष वर्धन ने आगे कहा कि, बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पहले से ही CAG के रिपोर्ट के मुताबिक, ICU में भर्ती है। ऐसे में इस तरह के लापरवाही से अब मरीज जाए तो जाए कहां। बिहार में जहां एक ओर रेफर सिस्टम को सुधारने की बात हो रही है। जहां अस्पताल को बताया जा रहा है कि किस तरीके से काम कीजिए, ऐसे में इतनी बड़ी घटना अस्पताल में घटित हो जाती है। आखिर अस्पताल प्रशासन को एनओसी किसने दिया है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने जताया दुख मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में आगजनी की घटना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख जताया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में आग लगने से कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है। इस हादसे से प्रभावित परिवारों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।
उन्होंने बताया कि, जिला प्रशासन को घायल मरीजों की सुरक्षा एवं उपचार के लिए हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। राहत के कार्य युद्धस्तर पर चलाने के आदेश भी दिये गए हैं। इस दुखद घटना की जांच होगी। जिम्मेवारी तय होगी।
उन्होंने आगे लिखा कि, ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य, शक्ति और संबल प्रदान करें। शॉर्ट सर्किट से लगी आग, एसी में हुआ ब्लास्ट यह हादसा बुधवार रात करीब 3 बजे हुआ। आग शॉर्ट सर्किट से लगी। इसके बाद ICU में लगे एसी में ब्लास्ट हुआ। इसकी वजह से आग तेजी से फैली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड अस्पताल पहुंची और आग पर काबू पाया। लोगों ने मौके से स्टाफ के गायब होने का आरोप लगाया। परिजन अपने मरीजों को स्ट्रैचर से बाहर ले जाते दिखे। ICU वार्ड 5वीं फ्लोर पर है, जिसकी वजह से रेस्क्यू में दिक्कत आई। दमकलकर्मियों ने ICU और अस्पताल के दूसरे वार्डों में फंसे मरीजों को खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर बाहर निकाला। तीन मृतकों की पहचान हो गई है, जिनमें, गीता देवी, चंचला कुमारी, 57 साल के उदय कुमार, 30 साल के शशांक कुमार शामिल हैं। एक की पहचान नहीं हो पाई है।


