भोजपुर में हथियारबंद बदमाशों ने मूक-बधिर को मारी गोली:घर में चोरी करने घुसे थे चोर; गांव के लोगों के शोर मचाने पर फायरिंग, जांघ में लगी बुलेट

भोजपुर में हथियारबंद बदमाशों ने मूक-बधिर को मारी गोली:घर में चोरी करने घुसे थे चोर; गांव के लोगों के शोर मचाने पर फायरिंग, जांघ में लगी बुलेट

भोजपुर के सिकरहटा थाना क्षेत्र के बघड़ा टोला गांव में गुरुवार की सुबह चोरी को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में वार्ड सदस्य भाई को गोली लग गई। युवक को गोली दाहिने पैर में जांघ पर लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन ने घायल को इलाज के लिए पहले पीरो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे आरा सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान सिकरहटा थाना क्षेत्र के सिकरहटा गांव वार्ड नंबर 1 के रहने वाले इला पासवान के 35 साल के बेटे उमेश पासवान के रूप में हुई है। घायल का बड़ा भाई सिकरहटा पंचायत के वार्ड नंबर-1 का सदस्य घायल का बड़ा भाई नारायण राम सिकरहटा पंचायत के वार्ड नंबर 1 का वार्ड सदस्य है। घटना की सूचना मिलते ही सिकरहटा थानाध्यक्ष सनोज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इधर, जख्मी युवक की मां सीता देवी ने बताया कि गुरुवार की सुबह बेटा बाहर गया था। तभी गांव के किसी घर में कोई चोर घुस कर गया था, जिसको लेकर लोग शोर मचा रहे थे। इसी दौरान चोरों ने फायरिंग की, जो मेरे बेटे की जांघ में लग गई। सिकरहटा थानध्यक्ष सनोज कुमार ने बताया कि गांव के ही पप्पू यादव के घर एक रिश्तेदार आया था, जो गुरुवार तड़के खेत के लिए जा रहा था। इसी दौरान किसी के घर में चोरी की बात सामने आई। शोर मचाने पर फायरिंग हुई, जो मूक-बधिर के जांघ में लग गई। फायरिंग किसने की, ये फिहाल स्पष्ट नहीं है, जांच चल रही है। भोजपुर के सिकरहटा थाना क्षेत्र के बघड़ा टोला गांव में गुरुवार की सुबह चोरी को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में वार्ड सदस्य भाई को गोली लग गई। युवक को गोली दाहिने पैर में जांघ पर लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन ने घायल को इलाज के लिए पहले पीरो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे आरा सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान सिकरहटा थाना क्षेत्र के सिकरहटा गांव वार्ड नंबर 1 के रहने वाले इला पासवान के 35 साल के बेटे उमेश पासवान के रूप में हुई है। घायल का बड़ा भाई सिकरहटा पंचायत के वार्ड नंबर-1 का सदस्य घायल का बड़ा भाई नारायण राम सिकरहटा पंचायत के वार्ड नंबर 1 का वार्ड सदस्य है। घटना की सूचना मिलते ही सिकरहटा थानाध्यक्ष सनोज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इधर, जख्मी युवक की मां सीता देवी ने बताया कि गुरुवार की सुबह बेटा बाहर गया था। तभी गांव के किसी घर में कोई चोर घुस कर गया था, जिसको लेकर लोग शोर मचा रहे थे। इसी दौरान चोरों ने फायरिंग की, जो मेरे बेटे की जांघ में लग गई। सिकरहटा थानध्यक्ष सनोज कुमार ने बताया कि गांव के ही पप्पू यादव के घर एक रिश्तेदार आया था, जो गुरुवार तड़के खेत के लिए जा रहा था। इसी दौरान किसी के घर में चोरी की बात सामने आई। शोर मचाने पर फायरिंग हुई, जो मूक-बधिर के जांघ में लग गई। फायरिंग किसने की, ये फिहाल स्पष्ट नहीं है, जांच चल रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *