कैंसर ट्रीटमेंट के लिए टाटा मेमोरियल जैसी सुविधाओं से लैस होंगे एमपी के मेडिकल कॉलेज, बड़ी घोषणा

कैंसर ट्रीटमेंट के लिए टाटा मेमोरियल जैसी सुविधाओं से लैस होंगे एमपी के मेडिकल कॉलेज, बड़ी घोषणा

MP Medical Colleges : मध्य प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में कैंसर के इलाज के लिए टाटा मेमोरियल जैसी व्यवस्थाएं बनाई जाएगी। जांच और इलाज के लिए अत्याधुनिक मशीनों की व्यवस्था भी जल्द ही की जाएगी। एम्स में भी कैंसर की जांच और इलाज की सुविधाओं को अपग्रेड किया जाएगा, ताकि कैंसर के मरीजों का प्रदेश में ही बेहतर इलाज हो सके। चिकित्सकों को टाटा मेमोरियल में प्रशिक्षित भी किया जाएगा। सूबे के विदिशा में स्थित अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय कैंसर स्क्रीनिंग शिविर के उद्घाटन अवसर पर ये बातें प्रदेश डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य विभाग के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कही।

डिप्टी सीएम ने कहा कि, कैंसर के इलाज को लेकर टाटा मेमोरियल की तर्ज पर पहने चरण में साल 2003 से पहले संचालित कॉलेजों में जांच और इलाज के लिए जरूरी मशीनें मुहैया कराने के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण में विदिशा और सागर जैसे जिलों के मेडिकल कॉलेज में व्यवस्था बनाई जाएगी, ताकि मरीजों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़े।

अगले साल मंडला-राजगढ़ को मेडिकल कॉलेज

राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि, स्वास्थ्य सेवाओं को विस्तार देने के लिए पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों की जरूरत है। इस लिए हर साल अलग-अलग जिलों में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। अगले साल भी मंडला और राजगढ़ में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। वो दिन दूर नहीं, जब जिले में 52 मेडिकल कॉलेज होंगे और लक्ष्य के अनुरूप एमबीबीएस की 5 हजार सीटें होंगी।

समय पर इलाज शुरू हो जाए तो…

Cancer Screening Camp
मेडिकल कॉलेजों में होगी टाटा मेमोरियल जैसी सुविधा (Photo Source- Rajendra Shukla X Handle)

डिप्टी सीएम ने कहा कि, कैंसर एक भयानक बीमारी है। समय पर इलाज शुरू हो जाए तो मौत होने तक दर्द देने वाली बीमारी से राहत मिल सकती है। इसलिए किसी को भी संकोच या भय से आगे बढ़कर संदेह होने पर कैंसर स्क्रीनिंग की जांच करानी चाहिए। इस अवसर पर एम्स के निदेशक डॉ. माधवन और टाटा मेमोरियल मुंबई के निदेशक डॉ. पंकज चतुर्वेदी ने अभी कैंसर के कारण और इलाज पर अपनी बात रखी।

कैंसर की जानकारी जरूरी- शिवराज

शिविर के उद्घाटन अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गुटखा लोगों की जिंदगी गटक रहा है। इसलिए नशामुक्ति को लेकर अभियान चलाया जाएगा। साथ ही लोगों को कैंसर के लक्षण सहित अन्य बिन्दुओं पर भी जागरूक करने का अभियान शुरू होगा। ताकि लोग समय रहते कैंसर की पहचान कर सकें और इलाज कराकर कैंसर से मुक्ति पा सकें। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जल्द ही विदिशा में डेयर केयर कैंसर यूनिट शुरू होगी और यहां मरीजों की कीमोथिरैपी और रेडियोथिरैपी के साथ ऑपरेशन हो सके। अभी शिविर में चिह्नित मरीजों को भी जरूरत के अनुसार अलग-अलग अस्पतालों में भेज कर इलाज कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *