MPPSC 2026 Mains के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 2025 Mains के परिणाम अक्टूबर में होंगे जारी

MPPSC 2026 Mains के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 2025 Mains के परिणाम अक्टूबर में होंगे जारी

MPPSC 2025 Mains Result: इंदौर स्थित मप्र लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) राज्य सेवा परीक्षा 2025 की मुख्य परीक्षा का परिणाम अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी कर में जारी कर सकता है। है। रिजल्ट के जारी होने के बाद 30 से 45 दिन में इंटरव्यू कराने की तैयारी है। दूसरी ओर राज्य सेवा परीक्षा 2026 की मुख्य परीक्षा का परिणाम (MPPSC 2026 Mains Result) अक्टूबर अंत या नवंबर के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है। राज्य सेवा परीक्षा 2026 की मुख्य परीक्षा 7 से 12 सितंबर तक हुई थी। इसके इंटरव्यू 15 दिसंबर के बाद शुरू होने की संभावना है। आयोग दोनों वर्षों की परीक्षाओं की चयन प्रक्रिया जल्द पूरी करने की तैयारी में है।

राज्य सेवा परीक्षा 2025 की मुख्य परीक्षा 7 से 12 अगस्त तक हुई थी। इसका परिणाम पहले जारी होने की उम्मीद थी, लेकिन मूल्यांकन प्रक्रिया में देरी के कारण रिजल्ट आगे बढ़ गया। यह परीक्षा जून में कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद आयोजित की गई थी। अब आयोग जल्द परिणाम जारी कर आगे की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है।

पुराने रिजल्ट में भी देरी

राज्य सेवा परीक्षा की चयन प्रक्रिया में देरी का मुद्दा अभ्यर्थी लंबे समय से उठाते रहे है। 2019 परीक्षा की चयन सूची 2023 में जारी हुई थी। इसी तरह 2020 और 2021 की चयन सूची भी तय समय के बाद जारी हुई। 2022 और 2023 की परीक्षाओं की चयन सूची 2025 में जारी की गई। अब अभ्यर्थियों की नजर 2025 और 2026 की परीक्षाओं के परिणाम पर है।

तीन साल में 424 पद, 2022 में ही 457 पद थे

राज्य सेवा परीक्षा में पदों की संख्या को लेकर भी अभ्यर्थी सवाल उठाते रहे हैं। 2024 की परीक्षा में 110, 2025 में 158 और 2026 में 156 पद घोषित किए गए। यानी तीनों परीक्षाओं में कुल 424 पद हैं। इसके मुकाबले 2022 की राज्य सेवा परीक्षा में 457 पद घोषित किए गए थे। आयोग की योजना 2025 और 2026 की चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद 2027 राज्य सेवा परीक्षा के रिक्त पदों की घोषणा 30 दिसंबर तक करने की है।

नवंबर में आएगा परीक्षा कैलेंडर

बताया जा रहा है कि इस बार MPPSC का परीक्षा कैलेंडर (MPPSC Exam Calendar) नवंबर महीने में आ सकता है। कैलेंडर के जारी में होने में इस बार देरी होगी। बड़ी वजह यह बताई जा रही है कि 85 हजार पदोन्नतियां जिसके चलते कई विभागों में पोस्ट खाली हुई है। वित्त विभाग की मंजूरी के बाद भर्तियां होंगी। सीएम डॉ. मोहन यादव खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *