मां ने बेटी को तेजाब पिलाकर मार डाला:पिता ने कहा एसिड ज्यादा पिलाने से बेटी की आतें फट गई, पत्नी को कड़ी सजा मिले

मां ने बेटी को तेजाब पिलाकर मार डाला:पिता ने कहा एसिड ज्यादा पिलाने से बेटी की आतें फट गई, पत्नी को कड़ी सजा मिले

भिवाड़ी में मां ने ही अपनी 8 माह की बेटी को जहरीला पदार्थ पिला दिया। जिससे उसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना 2 दिन पहले की है। अब बालिका ने दम तोड़ दिया। मृतक बालिका के पिता ने ही अपनी पत्नी पर शक जाहिर किया था। उसके बाद पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया। बेटी की मौत के बाद पिता मोहित ने कहा कि मेरी बेटी गुजर गई। उसकी पत्नी ने उसे मार दिया। बुधवार दोपहर बाद में बेटी ने दम तोड़ दिया। अलवर अस्पताल में इलाज सही चल रहा था। लेकिन बेटी को अधिक मात्रा में एसिड पिला दिया था। जिससे उसकी आंते फट गई थी। अब डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अब मृतका का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मैंने उसे पिहर नहीं जाने दिया। उसी वजह से गुस्सा कर एसिड पिला दिया। पति ने कहा कि पत्नी को कड़ी से कड़ी सजा मिले। उसके एक ही बेटी थी। यह घटना कैप्टन चौक की लेबर कॉलोनी की है। जहां मोहित और उसकी पत्नी सपना किराए के मकान में रहतै हैं। मोहित मूल रूप से नगर डीग,भरतपुर का निवासी है और भिवाड़ी में एक सोलर कंपनी में मार्केटिंग का काम करता है। घटना के दिन मोहित ने बताया – 18 मई को दोपहर करीब 3 बजे वह काम पर बाहर गया था, उसकी पत्नी सपना और बेटी घर पर अकेली थीं। इसी दौरान सपना ने बच्ची को एसिड पिला दिया। बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर पड़ोस में रहने वाली मोहित की बहन ने फोन कर उसे सूचना दी। मोहित तुरंत घर पहुंचा और बच्ची को भिवाड़ी जिला अस्पताल ले गया। वहां से अलवर रैफर कर दिया। गले और आंतों में गंभीर घाव अलवर जिला अस्पताल के डॉक्टर राशि कौशिक ने बताया- एसिड पीने से बच्ची के गले और आंतों में गंभीर घाव हो गए हैं। जिसके कारण लगातार खून का रिसाव हो रहा था। मुंह और नाक से खून आने के कारण बच्ची को वेंटिलेटर पर रखा गया था। बालिका की हालत नाजुक थी। अब इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *