पंचकूला में CM बोले-शहद भी अब भावांतर योजना में शामिल:झज्जर के विनय की स्टॉल पर खरीदा शहद, 30 किसानों के खातों में भेजे 1.02 करोड़

पंचकूला में सीएम नायब सिंह सैनी ने बुधवार को विश्व मधुमक्खी पालन दिवस आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मधुमक्खी पालकों से संवाद किया तथा मधुमक्खी पालकों को भावांतर भरपाई योजना की प्रोत्साहन राशि भी उनके खातों में भेजी। कार्यक्रम कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा भी बतौर विशिष्ठ अतिथि शामिल हुए। सीएम नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में पहुंचते ही स्टॉल का विजिट करना शुरू किया। स्टॉल विजिट करते समय वे झज्जर के विनय की स्टॉल पर पहुंचे तो विनय ने अपने शहद की खासियत सीएम को बतानी शुरू कर दी। जिस पर सीएम ने 500 रुपए निकाल कर उसे दिए व शहद खरीदा। हालांकि विनय ने पैसे लेने मना किया लेकिन सीएम ने उसकी स्टॉल के काउंटर पर पैसे रख दिए। जिसके बाद सीएम नायब सिंह सैनी आगे बढ़ गए। भावांतर भरपाई में शामिल अब शहद सीएम नायब सैनी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मधुमक्खी पालन से जुड़े प्रोडॅक्ट शहद को भावांतर भरपाई योजना में शामिल कर दिया गया है। अब किसानों को शहद के बाजार भाव को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। उनका घाटा सरकार पूरा करने का काम करेगी। सीएम ने कहा कि बुधवार को 30 किसानों के खातें में 1.02 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर भी की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *