बाड़मेर में 2 दिन हीटवेव का यलो अलर्ट:पारा पहुंचा 44 डिग्री, आगामी 48 घंटे हवाओं के साथ बारिश की संभावना

बाड़मेर में 2 दिन हीटवेव का यलो अलर्ट:पारा पहुंचा 44 डिग्री, आगामी 48 घंटे हवाओं के साथ बारिश की संभावना

रेगिस्तानी बाड़मेर में एक बार फिर हीटवेव की वजह से गर्मी के तेवर तेज हो गए है। रुक-रुक गर्म हवाएं चल रही है। तापमान भी 44 डिग्री के पास पहुंच गया। मौमस विभाग ने आगामी 2 और 3 मई हिटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही आंधी और बारिश की भी संभावना जताई है। इधर ग्रामीण इलाको में धूलभरी आंधियां चल रही है। इससे लोगों का दिनचर्या बदल गई है। दरअसल, अप्रैल माह के 30 दिनों में मौसम बार-बार बदलता रहा है। पहले दो वीक में बैक-टू-बैक पश्चिम विक्षोभ एक्टिव होने से बारिश की वजह से गर्मी का असर कम रहा। लेकिन 15 अप्रैल के बाद के बाद गर्मी के तेवर तेज हुए। तापमान 26 अप्रैल को दिन का तापमान 46.4 डिग्री पहुंच गया था। इसके बाद पश्चिमी विक्षोप एक्टिव होने से ग्रामीण इलाकों में ओले गिरे। इससे तापमान गिरा। लेकिन 30 अप्रैल को एक बार फिर तापमान 44 डिग्री पहुंच गया। शुक्रवार को सुबह सूरज की किरण निकलने के साथ गर्मी का असर तेज हुआ। गर्मी ने लोगों के पसीनें छूटा दिए। 12 बजे के बाद गर्म हवा चलने से मानो आसमान से आग बरसने लग गई। लोग गर्मी से बेचने के लिए जतन करते नजर आए। वहीं दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *