बाथरूम में कैमरा लगाकर बना रहे थे महिला डॉक्टरों की अश्लील Video, खेल जगत में मचा हड़कंप, दो श्रीलंकाई क्रिकेटर गिरफ्तार

बाथरूम में कैमरा लगाकर बना रहे थे महिला डॉक्टरों की अश्लील Video, खेल जगत में मचा हड़कंप, दो श्रीलंकाई क्रिकेटर गिरफ्तार

आरोप है कि इन दोनों युवा क्रिकेटरों ने बाथरूम में मौजूद छोटे छेदों या खुली जगहों का फायदा उठाकर अपने मोबाइल फोन से महिलाओं के नहाते समय की वीडियो रिकॉर्डिंग की। 

Sri Lanka U19 cricketers arrest: श्रीलंकाई क्रिकेट एक बार फिर गंभीर विवाद में घिर गया है। देश की अंडर-19 टीम के दो युवा क्रिकेटरों को महिला डॉक्टरों की अश्लील वीडियो गुप्त रूप से बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस शर्मनाक घटना ने श्रीलंका क्रिकेट की छवि को एक बार फिर गहरा धक्का पहुंचाया है। इस मामले ने खेल जगत में युवा खिलाड़ियों के अनुशासन और नैतिकता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बाथरूम में कैमरा लगाकर बनाया विडियो

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह शर्मनाक घटना कोलंबो के नाराहेनपिटा इलाके में स्थित एक निजी होटल में हुई। उस होटल में कई महिला डॉक्टर एक प्रोफेशनल कॉन्फ्रेंस के सिलसिले में ठहरी हुई थीं। आरोप है कि इन दोनों युवा क्रिकेटरों ने बाथरूम में मौजूद छोटे छेद का फायदा उठाकर अपने मोबाइल फोन से महिलाओं के नहाते समय की वीडियो गुप्त रूप से रिकॉर्ड कर ली। जैसे ही यह मामला सामने आया, होटल में हड़कंप मच गया और तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।

कुछ पुरुषों की भी गुप्त वीडियो रिकॉर्डिंग की

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों युवा क्रिकेटरों को गिरफ्तार कर लिया। नाराहेनपिटा पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने होटल परिसर में मौजूद कुछ पुरुषों की भी गुप्त वीडियो रिकॉर्डिंग की थी। पुलिस अब इस बात की भी गहन जांच कर रही है कि क्या इन वीडियो को ऑनलाइन अपलोड किया गया या सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

अदालत ने जमानत दी

दोनों आरोपियों को हुल्फ्ट्सडॉर्प मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें लगभग 1,564 अमेरिकी डॉलर करीब 2 लाख रुपये के व्यक्तिगत मुचलके पर जमानत दे दी। कोर्ट ने उन्हें 25 मई को दोबारा पेश होने का आदेश दिया है। पुलिस फिलहाल डिजिटल फॉरेंसिक जांच के जरिए दोनों खिलाड़ियों के मोबाइल फोन के डेटा की विस्तृत छानबीन कर रही है।

इस पूरे मामले में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की तरफ से दोनों युवा खिलाड़ियों को कड़ी सजा मिलने की संभावना है। हालांकि, फिलहाल दोनों आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। इस घटना ने पूरे क्रिकेट जगत को शर्मसार कर दिया है। इससे पहले भी श्रीलंकाई क्रिकेटर महिलाओं के साथ आपत्तिजनक व्यवहार को लेकर सुर्खियों में आ चुके हैं। ऐसे में अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड अपने इन अंडर-19 खिलाड़ियों के खिलाफ क्या सख्त कार्रवाई करता है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *